{"_id":"5a81466e4f1c1b8f268b96de","slug":"valentines-day-2018-not-just-lalu-prasad-and-rabri-these-celebrity-couples-will-spend-v-day-alone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ लालू-राबड़ी नहीं, Valentine's Day पर ये सेलिब्रिटीज भी एक दूजे से हैं दूर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सिर्फ लालू-राबड़ी नहीं, Valentine's Day पर ये सेलिब्रिटीज भी एक दूजे से हैं दूर
Wed, 14 Feb 2018 09:28 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Lalu Rabri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लालू प्रसाद-राबड़ी देवी
लालू प्रसाद और राबड़ी देवी बिहार की राजनीति के वे जाने-माने चेहरे हैं जो न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। 'वैलेंटाइन वीक' में अगर इनकी बात न हो तो बेइमानी होगी। जी, हां इन दोनों ने न केवल निजी जिंदगी में बल्कि राजनीतिक पटल पर भी एक ऐसा कीर्तीमान स्थापित किया है जिसकी ओर कम ही लोगों का ध्यान गया होगा। चलिए हम बताते हैं इनका ये खास राज़...
आपको बता दें कि भारतीय राजनीति की यह अकेली ऐसी जोड़ी है जहां पति और पत्नी दोनों ने एक ही राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है। यह शानदार रिकॉर्ड अभी तक अकेली इस जोड़ी के नाम पर दर्ज है। ऐसा शायद ही कोई नया साल गुजरा हो, जब लालू प्रसाद ने राबड़ी देवी को लाल गुलाब देकर 'हैप्पी न्यू ईयर' ना कहा हो। जब-जब इस जोड़ी ने अपना रोमांटिक पक्ष सार्वजनिक किया, स्थानीय अखबारों में वह सुर्खियां बनी हैं। हालांकि, इस बार ऐसा मुमकिन नहीं है।
दरअसल, चारा घोटाला मामले में दोषी करार लालू प्रसाद जेल में बंद हैं। उनके जेल जाने के बाद राबड़ी देवी एक बार भी उनसे मुलाकात करने नहीं गईं। यहां तक कि नए साल की शुभकामना देने भी नहीं। तो इस बार वैलेंटाइन्स डे पर भी लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दूर ही रहेंगे।
2 of 4
salman iulia
सलमान खान-इयूलिया वंतूर
जितनी धूम सलमान खान के फिल्मों की होती है, उतनी ही चर्चा उनकी गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट की भी होती है। लेकिन आशिक मिज़ाज भाईजान को इस बार का वैलेंटाइन्स डे बिना अपनी महबूबा के ही बिताना पड़ेगा। दरअसल, फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग के सिलसिले में वह इन दिनों बैंकाक में हैं। यहां फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पूरे 20 दिनों का है। इस फिल्म के प्रोडक्शन में भी सलमान खान के पैसे लगे हैं। यही वजह है कि कास्टिंग से लेकर शूटिंग तक को वह बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।
वहीं इयूलिया अपने सिंगिंग करियर पर फोकस कर रही हैं और हालिया रिलीज सिंगल 'हरजाई' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में संभव है कि सलमान खान और इयूलिया वंतूर को वैंलेंटाइन्स डे एक दूसरे के बिना ही सेलिब्रेट करना पड़े।
3 of 4
Ranveer, Deepika
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
फिल्म 'पद्मावत' की सफलता के बाद भी दीपिका पादुकोण के पास वक्त नहीं हैं। ना तो उन्होंने अभी तक सफलता का जश्न मनाया है, ना ही 'खिलजी' यानी रणवीर सिंह के साथ वैलेटाइन्स डे सेलिब्रेट कर पाएंगी। दीपिका पादुकोण ने खुद खुलासा किया है कि वह वैलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी को भी सुपरबिजी रहेगीं। उन्होंने कहा, 'मेरा वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करने का कोई प्लान नहीं है क्योंकि उस दिन मैं अपनी अगली फिल्म 'सपना दीदी' को लेकर व्यस्त रहूंगी।' वहीं रणवीर सिंह भी अपनी दो-दो फिल्में 'गली ब्वॉय' और '83' के चलते बिजी हैं।
कुछ वेबसाइट्स का दावा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल जून में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
virat
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
विराट कोहली ने पिछले साल जहां अनुष्का शर्मा के लिए ट्विटर पर रोमांटिक पोस्ट डालकर वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया था, वहीं इस बार भी उनको ऐसी ही कुछ कर के काम चलाना पड़ेगा। शादी के बाद यह 'विरुष्का' का पहला वैलेंटाइन्स डे है, लेकिन दोनों इस वक्त एक दूजे से मिलों दूर हैं। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में मेजबान टीम के साथ क्रिकेट सीरीज को लेकर व्यस्त हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग और 'परी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।