करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में आकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल बुरे फंसे हैं। दोनों भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं और फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कॉफी विद करण में आकर उन्होंने अपने लिए ही मुश्किलें खड़ी कर ली हैं।
2 of 5
hardik pandya
- फोटो : instagram
दरअसल, हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल से करण जौहर ने उनकी निजी जिंदगी के बारे में बातें कीं। पांड्या ने अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लब में मिलने और बातचीत के बारे में बताया। हार्दिक पांड्या की कुछ बातों को महिला विरोधी बताया जा रहा है, जिसके बाद बीसीसीआई उन पर एक्शन ले सकती है। आलोचनाओं के बाद हार्दिक पांड्या ने जहां अपने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी तो वहीं अब ताजा खबर ये है कि हॉटस्टार ने ये एपिसोड हटा दिया है। बता दें कि बीते रविवार को हार्दिक पांड्या का ये एपिसोड प्रसारित हुआ था। जिसके बाद ही पूरा विवाद हुआ।
3 of 5
pandya, kl rahul
- फोटो : instagram
पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में बता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'
4 of 5
pandya, kl rahul
- फोटो : instagram
शो देखने के बाद हर किसी ने हार्दिक पांड्या के इस एटिट्यूड की निंदा की। सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। कुछ यूजर्स ने न सिर्फ हार्दिक पांड्या की टिप्पणियों पर अपनी निराशा जाहिर की, बल्कि इस एपिसोड को प्रसारित करने के लिए शो को भी कोसा।
5 of 5
pandya, kl rahul
- फोटो : instagram
इसके बाद ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और कहा कि वह शो के नेचर में डूब गए, जिसके चलते ऐसी बातें बोल गए। वहीं राहुल ने आलोचनाओं पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को भी उनकी यह हरकत रास नहीं आई।