{"_id":"5bbc5988867a55286117fc90","slug":"hotstar-cancelled-aib-show-on-air-with-aib-after-metoo-allegations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के मामले में हॉटस्टार ने AIB को दिया बड़ा झटका, रद्द किया प्रसारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण के मामले में हॉटस्टार ने AIB को दिया बड़ा झटका, रद्द किया प्रसारण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों मनोरंजन जगत में यौन शोषण का मामला काफी सुर्खियों में है। हाल ही में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद कई अभिनेत्रियों ने खुद के साथ हुए शोषण के खुलासे किए हैं। इस बीच यौन शोषण के मामले में कॉमेडी ग्रुप एआईबी भी काफी चर्चा में है। हाल ही में इस ग्रुप के स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती सहित गुरसिमरन खंभा और तन्मय भट्ट पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद अब इस मामले में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार ने कड़ा कदम उठा लिया है।
बता दें कि कॉमेडी ग्रुप एआईबी का शो 'ऑन एयर विद एआईबी' स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाता है। जल्द ही इसका तीसरा सीजन प्रसारित होने वाला था, लेकिन यौन शोषण के मामले में उत्सव चक्रवर्ती, गुरसिमरन खंभा और तन्मय भट्ट का नाम आ जाने के बाद अब हॉटस्टार ने 'ऑन एयर विद एआईबी' के तीसरे सीजन का प्रोडक्शन और प्रसारण करने पर रोक लगा दी है। सोमवार को हॉटस्टार ने इस बात की पुष्टि आधिकारिक बयान देकर की है।
हॉटस्टार में अपने बयान में कहा है- हम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकते हैं। हम ऐसी किसी भी चीज के साथ नहीं खड़े हैं जो महिलाओं का अनादर करती हो। हाल ही में एआईबी को इन सभी चीजों में शामिल होता दिखा है। इसलिए हम एआईबी के तीसरे सीजन 'ऑन एयर विद एआईबी' को प्रसारण को शीघ्र प्रभाव से रद्द करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं हॉटस्टार ने अपने बयान में यह भी कहा है- हम इस मामले को गहराई से देख रहे हैं। जो सम्मान और एक जिम्मेदार प्लटेफॉर्म होने के नाते हमारे खिलाफ है। इसलिए हम ऐसी किसी भी चीज के साथ नहीं खड़े हैं जो महिला के सम्मान और सुरक्षा के साथ समझौता करती हो।
साथ ही यह हमारे भी खिलाफ है। वहीं यौन शोषण के मामले कड़ी कार्रवाई होता देख एआईबी ने गुरसिमरन खंभा को अस्थायी छुट्टी पर भेजने का फैसला लिया है, वहीं संस्थापक तन्मय भट्ट मामले के स्पष्ट होने तक एआईबी की दैनिक गतिविधियों से हर तरह से अलग रहेंगे। कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की।
साथ ही यह हमारे भी खिलाफ है। वहीं यौन शोषण के मामले कड़ी कार्रवाई होता देख एआईबी ने गुरसिमरन खंभा को अस्थायी छुट्टी पर भेजने का फैसला लिया है, वहीं संस्थापक तन्मय भट्ट मामले के स्पष्ट होने तक एआईबी की दैनिक गतिविधियों से हर तरह से अलग रहेंगे। कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की।
विज्ञापन
आपको बात दें कि AIB के स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए हैं। इस बात का खुलासा ट्विटर के जरिए उस समय हुआ जब एक महिला ने उत्सव के बारे में कई राज खोले। महिला ने ट्वीट कर बताया कि ऑस्ट्रेलिया के क्रूज पर उत्सव चक्रवर्ती ने उसके अलावा कई नाबालिग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक और दुर्व्यवहार के करने की कोशिश की थी।