टीवी रियलिटी शो बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसके एक सीजन खत्म होने से पहले ही फैंस को अगले सीजन के बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। लोग शो के साथ साथ सलमान खान को भी देखने के लिए उतने ही उत्साहित रहते हैं।
2 of 5
salman khan
- फोटो : इंस्टाग्राम
शो का फिनाले सिर पर है। बस जल्द ही कंटेस्टेंट्स के इतने हफतों की मेहनत का फल मिल जाएगा। फैंस दिल थाम कर विजेता के नाम की घोषणा करने की प्रतिक्षा कर रहे हैं।
3 of 5
salman khan
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसी बीच शो के होस्ट सलमान खान ने अगले सीजन में भी होस्ट की भूमिका निभाने को लेकर इच्छा जाहिर की है। हालांकि इस बारे में बयान देते हुए उन्होंने एक शर्त रखी है।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने कहा कि वह एक बार फिर बतौर होस्ट दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैंl उन्होंने यह भी कहा कि बिग बॉस 15 के लिए उनकी फीस में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जानी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो सलमान आगामी सीजन में भी नजर आएंगे।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social Media
सलमान खान ने कहा कि मैं तो आऊंगा ही आऊंगा.. अगर मेरा 15 टका बढ़ा दिया इन लोगों ने तो। मालूम हो कि बिग बॉस के बाद सलमान शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।