मंगलवार को कर्नाटक सरकार ने ऐलान किया कि दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये एलान कर्नाटक के मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए भी किया। कर्नाटक रत्न से सम्मानित होने वाले पुनीत राजकुमार 10वें शख्स होंगे। यह पुरस्कार कर्नाटक का सर्वोच्च पुरस्कार है। पुनीत का निधन 29 अक्टूबर को 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। पुनीत राजकुमार, कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार डॉ. राजकुमार के बेटे थे। अभिनेता राजकुमार के पांच बच्चे थे, उनमें से पुनीत सबसे छोटे थे।
सम्मान: सरकार का एलान, सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को निधन के बाद मिलेगा कर्नाटक रत्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन