राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी। लेकिन अभी भी आरआरआर सफलता के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म को एक के बाद एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। पिछले दिनों इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीता था। वहीं इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। हाल ही में इस फिल्म को हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन इस फंक्शन में जूनियर एनटीआर नदारद रहे, जिसपर सवाल उठाए जा रहे हैं।
RRR: हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन फिल्म अवॉर्ड समारोह में क्यों नदारद रहे Jr. NTR, अधिकारियों ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन