फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Armaan Malik said I Hate youtuber Armaan Malik for using my name his both pregnant wives hit back

Armaan Malik: इससे घिन आती है...दो बीवियों वाले यूट्यूबर पर भड़के गायक अरमान मलिक, परिवार ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 28 Feb 2023 12:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 Feb 2023 12:35 PM IST
सार

सिंगर अरमान मलिक ने ट्वीट कर कहा था कि यूट्यूबर अरमान मलिक मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इस पर यूट्यूबर के साथ उनकी दोनों पत्नियों ने गायक पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
Singer Armaan Malik said I Hate youtuber Armaan Malik for using my name his both pregnant wives hit back
सिंगर अरमान मलिक और यूट्यूबर अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों सिंगर अरमान मलिक और यूट्यूबर अरमान मलिक के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दरअसल, सिंगर ने यूट्यूबर पर अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। बीते दिनों सिंगर ने यूट्यूबर को लेकर ट्वीट किया था, 'उसे अरमान मलिक कहना बंद करो। उसका असली नाम संदीप है। भगवान के लिए मेरे नाम का मिसयूज बहुत हो गया है। सुबह-सुबह उठकर उससे जुड़े आर्टिकल पढ़कर मुझे नफरत हो गई है और घिन आ रही है। अब इस पर यूट्यूबर ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उनकी दोनों पत्नियों कृतिका मलिक और पायल मलिक ने भी सिंगर पर पलटवार किया है।

विज्ञापन

Singer Armaan Malik said I Hate youtuber Armaan Malik for using my name his both pregnant wives hit back
यूट्यूबर अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर पर यूट्यूबर का पलटवार
सिंगर के आरोपों पर पलटवार करते हुए यूट्यूबर ने कहा कि मैं उनके नाम का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं। दो लोगों का एक नाम नहीं हो सकता क्या? मैंने कभी उनका थंबनेल या फोटो इस्तेमाल नहीं किया है। क्या उन्होंने अपना नाम पेटेंट करवा लिया है? वह अपने ट्वीट में लिख रहे हैं कि उन्हें घिन आती है, लेकिन हम तो उन्हें देखना तक पसंद नहीं करते। मैं अपनी मेहनत से स्टार बना हूं। जो कमाया है, अपने दम पर कमाया है। उनकी तरह मेरा बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं है। लोगों से जलना बंद करो। हम उनके कोई फैन नहीं है। उनके अंदर या उनके गानों में ऐसी क्वालिटी भी नहीं है कि उनका फैन बना जाए। घमंड तब करना चाहिए, जब अपने दम पर कुछ किया हो।
Charu Asopa: राजीव सेन ने धूमधाम से मनाया पत्नी चारू असोपा का जन्मदिन, यूजर्स बोले- बाय गॉड की कसम

विज्ञापन
विज्ञापन

Singer Armaan Malik said I Hate youtuber Armaan Malik for using my name his both pregnant wives hit back
पायल मलिक-कृतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

पायल मलिक का जवाब
वहीं, यूट्यूबर की पत्नी पायल मलिक ने कहा कि इंडस्ट्री में कई आर्टिस्ट हैं, जो अपने असली नाम से अलग किसी और नाम से जाने जाते हैं।  हर किसी के दो नाम होते हैं। इंडस्ट्री के लिए अलग नाम होता है और घर के लिए अलग। हमने आपका नाम नहीं चुराया। बचपन से उनके दो नाम हैं। फेमस होने से पहले भी लोग उन्हें अरमान मलिक ही कहकर बुलाते थे। उन्हें सब इसी नाम से जानते हैं। केवल उनका ही नाम अरमान नहीं है, इसके अलावा देश में करोड़ों का यही नाम होगा।
Manoj Bajpayee: संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी, बोले- मैं खराब एक्टर नहीं था लेकिन...

विज्ञापन

Singer Armaan Malik said I Hate youtuber Armaan Malik for using my name his both pregnant wives hit back
अरमान, कृतिका, पायल - फोटो : social media

सिंगर पर भड़कीं कृतिका मलिक
यूट्यूबर और पायल के साथ ही सिंगर के ट्वीट पर कृतिका मलिक ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हमने सिंगर का नाम कैसे गलत इस्तेमाल किया? न किसी वीडियो में हमने उनका थंबनेल लगाया है और न ही उनके बारे में कभी जिक्र किया है। हम तो अपने वीडियो में अक्सर अपनी और अपने परिवार की बात करते हैं। लोग हमें पसंद भी करते हैं।
Hazel Keech Birthday: बेहद रोमांटिक है युवराज सिंह और हेजल कीच की प्रेम कहानी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed