फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 महीने बाद 'कसौटी' में हो रही है कोमोलिका की वापसी, पहले से ज्यादा खतरनाक है अदाएं

Thu, 20 Dec 2018 12:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 20 Dec 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan back in Kasautii Zindagii Kay 2 as Komolika looks hot in pictures
Hina Khan - फोटो : Instagram

'कसौटी जिंदगी के' में हिना खान एक महीना पहले महज चंद मिनटों के लिए नजर आई थीं। हिना की चंद मिनटों की झलक ने फैंस को इतना दीवाना बना दिया था कि वह लगातार सोशल मीडिया पर हिना खान की वापसी का इंतजार कर रहे थे। हिना खान के फैंस का यह इंतजार अब खत्म हो गया है और जल्द ही वह शो में फिर से अपनी अदाएं दिखाती नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद हिना खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करके दी।

Hina Khan back in Kasautii Zindagii Kay 2 as Komolika looks hot in pictures
Hina Khan - फोटो : Instagram

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीरों में हिना खान कोमोलिका के लुक में नजर आ रही हैं। यहां तक कि एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए हिना ने लिखा- 'एक तस्वीर और..पब्लिक डिमांड पर।' हिना खान की इस तस्वीर पर यूजर्स हिना खान की न केवल तारीफ कर रहे हैं बल्कि यह भी कह रहे हैं कि 'कसौटी जिंदगी के' में आपकी वापसी कब होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

One more on public demand ❤️

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

Hina Khan back in Kasautii Zindagii Kay 2 as Komolika looks hot in pictures
Komolika - फोटो : Instagram

हिना खान इन तस्वीरों में कोमोलिका के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से इतना तो साफ है कि कोमोलिका की जल्द शो में वापसी होने जा रही है। इन तस्वीरों में हिना खान ने व्हाइट और ऑरेंज कॉम्बिनेशन का लहंगा चोली पहना हुआ  है जिसमें बला की खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल, शो में कोमोलिका की एंट्री होने से पहले ही उनके बंजारा लुक चर्चा में था। इसके साथ ही शो में उनकी अदाओं ने लोगों को अपना कायल बना दिया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

✨💫❤️

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan back in Kasautii Zindagii Kay 2 as Komolika looks hot in pictures
komolika - फोटो : Instagram

आपको बता दें, हिना खान करीब एक महीना पहले शो में महज कुछ मिनटों के लिए ही नजर आई थीं इसके बाद से वह शो से नदारद हैं। कहा जा रहा है कि हिना खान अपनी आने वाली फिल्म 'लाइंस' की शूटिंग में बिजी थीं। हाल ही में हिना खान अपने एक बयान की वजह से भी सुर्खियां में थीं। हिना खान ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में पोर्न देखने का अनुभव शेयर किया था।

विज्ञापन
Hina Khan back in Kasautii Zindagii Kay 2 as Komolika looks hot in pictures
hina khan - फोटो : instagram

हिना ने कहा, 'यह आंख खोलने वाला एक्सपीरियंस था। मुझे लगता है कि यह हम सबसे संबंधित है।' इसके बाद जब हिना से पूछा गया कि महिलाओं से जुड़ा एक ऐसा सीक्रेट कौन-सा है, जो पुरुषों को पता होना चाहिए? इस पर हिना ने कहा, 'महिलाएं सीक्रेट्स और मिस्ट्रीज से भरी हुई हैं और किसी जरूरी चीज को डिस्क्लोज करना अच्छी बात नहीं है। मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि सिर्फ वही अकेले रूम में लड़कियों की फोटोज या वीडियो देखते हैं लेकिन हकीकत में यह किसी से छिपता नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed