फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा का तीसरा रिसेप्शन मुंबई में आज, इस एक्ट्रेस को सबसे पहले भेजा न्योता

Thu, 20 Dec 2018 11:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 20 Dec 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas 3rd wedding reception for bollywood celebrities
priyanka nick reception - फोटो : amar ujala

प्रियंका चोपड़ा और विदेशी रॉक स्टार निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में रॉयल शादी की थी। शादी के 19 दिन बाद दोनों ने मुंबई में अपना दूसरा रिसेप्शन दिया। जिसमें प्रियंका चोपड़ा के दोस्त, करीबी रिश्तेदार और मीडिया के लोग शामिल हुए। अब प्रियंका तीसरा रिसेप्शन आज देने जा रही हैं, जिसमें बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां और दूसरे क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।

priyanka chopra and nick jonas 3rd wedding reception for bollywood celebrities
priyanka nick reception - फोटो : instagram

प्रियंका और निक की ओर से सभी सेलिब्रिटीज को न्योता भेज दिया गया है। प्रियंका का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई के होटल ताज लैंड्स में होगा। गौरतलब है कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को सबसे पहले इनवाइट किया है। दीपिका के प्रवक्ता ने बताया कि दीपिका आज प्रियंका के रिसेप्शन में शामिल होंगी। उन्हें सबसे पहले न्योता भेजा गया है। इससे पहले दीपिका प्रियंका की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। दरअसल, दीपिका और रणवीर खुद अपनी शादी में व्यस्त थे। दोनों ने इटली के लेक कोमो में 14-15 दिसंबर को सात फेरे लिए थे।

priyanka chopra and nick jonas 3rd wedding reception for bollywood celebrities
priyanka nick reception - फोटो : instagram
प्रियंका और निक के मुंबई वाले रिसेप्शन का कार्ड सामने आया है। रिसेप्शन कार्ड व्हाइट और गोल्डन कलर का है। जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

DECEMBER 12 2018- Well I am very excited ! . . @priyankachopra @nickjonas #nickjonas #jicknonas #pcj #priyankachopranickjonas #priyankajonas #priyankachoprajonas #priyankachopra #peecee #niyanka #nickyanka #prick #np #njpc #piggychops #ishaambani #anandpiramal

A post shared by Mr & Mrs Jonas 💍 (@nickyankajonas) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas 3rd wedding reception for bollywood celebrities
priyanka nick reception - फोटो : instagram

इससे पहले प्रियंका-निक ने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए थे और इस नए नवेले जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी थीं। वहीं कल हुए रिसेप्शन में प्रियंका की मां दोस्त और सभी रिश्तेदार मौजूद रहें। इस रिसेप्शन के लिए प्रियंका ने ब्लू कलर की इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। 

विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas 3rd wedding reception for bollywood celebrities
priyanka nick reception - फोटो : instagram

प्रियंका का मुंबई में पहला रिसेप्शन पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट में हुआ। रिसेप्शन के दौरान प्रियंका ने मेहमानों से अपने पति निक जोनस को इंट्रोड्यूस करवाया। स्टेज पर आकर प्रियंका कहती हैं, 'आप सब 2 सेकेंड के लिए ध्यान दीजिए। मैं खुश हूं कि आज आप यहां हम दोनों को प्यार और आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। ये पार्टी मेरी मां ने होस्ट की है। आप इनसे मिलिए, ये मेरे पति निक जोनस हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed