बॉलीवुड सिंगर, कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हिमेश ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में सुपरहिट म्यूजिक दिया है। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि हिमेश का असली नाम विपिन रेशमिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि हिमेश रश्मिया ने म्यूजिक की दुनिया में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। शायद यही वजह है की वह अपनी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के जरिए न्यूकमर्स को मौका देते रहते हैं। हिमेश अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब विवादों में रहे हैं। हिमेश उस वक्त अचानक चर्चा में आए जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। 23 जुलाई 1973 को जन्मे हिमेश रेशमिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
हिमेश ने साल 2017 में 22 साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। दोनों के बीच कभी भी विवाद की कोई खबर नहीं आई लेकिन अचानक दोनों के तलाक की खबर काफी चौंकाने वाली थी।
2 of 6
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर
- फोटो : Social Media
हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई 2018 को लोखंडवाला अपार्टमेंट में सात फेरे लिए थे। शादी गुजराती रीति-रिवाजों से हुई। हिमेश और सोनिया 10 साल तक रिलेशन में थे। सोनिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं। सोनिया 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रीमिक्स', 'एस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
3 of 6
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और उनके परिवार का हर सदस्य इस फैसले की इज्जत करता है। कोमल को भी इस फैसले से कोई आपत्ति नहीं है। सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की अच्छी दोस्त हैं। सोनिया का घर उसी बिल्डिंग में है जिसमें हिमेश रहते हैं। बता दें कि हिमेश रेशमिया और कोमल का एक बेटा भी है और तलाक के बाद दोनों मिलकर उसका ख्याल रख रहे हैं।
4 of 6
हिमेश रेशमिया और उनकी पहली पत्नी कोमल
- फोटो : Twitter
आज हिमेश की गिनती सबसे सफल और अमीर गायकों में की जाती है। हिमेश अपनी सिंगिंग के अलावा लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। हिमेश राजा महाराजाओं की तरह जीवन जीते हैं। उनके पास एक आलीशान घर और महंगी गाड़ियां भी हैं। इन दिनों हिमेश इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रहे हैं। हिमेश इस शो के एक एपिसोड के लगभग ढाई लाख रुपये लेते हैं।
5 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : Instagram
हिमेश अब तक 800 से ज्यादा गाने गा चुके हैं और लगभग 120 फिल्मों के गानों को कंपोज किया है। हिमेश की पहली एलबम 'आप का सुरूर' इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाली एलबम है। सिंगिग के अलावा हिमेश अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं और उन्हें कार कलेक्शन का काफी शौक है।