बॉलीवुड सिंगर, कंपोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया (Happy Birthday Himesh Reshammiya) को कौन नहीं जानता। अपने सिंगिग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया का 23 जुलाई को जन्मदिन मनाते हैं।हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया। चलिए हिमेश के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : Twitter
हिमेश को लोग 'नाक से गाने वाला' गायक कहकर मजाक उड़ाते रहे हैं। इस पर हिमेश कई बार बोल चुके हैं कि कोई चाहे कुछ भी कहे, लेकिन उन्हें अपनी नाक पर गर्व है क्योंकि इसकी वजह से ही उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले हैं। बॉलीवुड में अपने यूनीक स्टाइल की वजह से मशहूर हिमेश के गाने ऐसे हैं जिनको सुनने के बाद आप अपने किसी खास को याद किए बिना नहीं रह सकते।
3 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : Twitter
'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। हिमेश का पहला एलबम 'आप का सुरूर' सबसे ज्यादा बिकने वाला एलबम है। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी।
4 of 5
आप का सुरूर
- फोटो : Twitter
हिमेश रेशमिया लंदन के वेंबले स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय है। साल 2007 में हिमेश रेशमिया ने आप का सुरूर फिल्म के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बेसबॉल कैप पहने हुए हिमेश रेशमिया पर कई मीम्स सामने आए थे। तब कौतूहलवश लोग हिमेश को देखने थिएटर गए और वो फिल्म चल निकली।
5 of 5
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर
- फोटो : Social Media
हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक सफलता फिल्म तेरे नाम से वर्ष 2003 में मिली थी। हिमेश ने अब तक 700 से ज्यादा गाने गाए है। साथ ही 120 गानों को कंपोज किया है। हिमेश ने अपनी 22 साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए अपनी पहली पत्नी कोमल को तलाक दे दिया था। हिमेश कभी अपनी पहली पत्नी के साथ किसी पब्लिक इवेंट में नजर नहीं आए। बाद में हिमेश ने सोनिया कपूर से दूसरी शादी कर ली।