'बिग बॉस 13' से चर्चा में आईं पंजाबी सिंगर और अभिनेत्री हिमांशी खुराना अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं। एक बार फिर से वो अपने ट्वीट के चलते सुर्खियों में छा गई हैं। हिमांशी ने पहले भी किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था और लोगों से उनका साथ देने की अपील भी की थी। अब हिमांशी ने किसान आंदोलन का विरोध करने वाले लोगों पर तंज कसा है।
2 of 5
हिमांशी खुराना
- फोटो : instagram: iamhimanshikhurana
हिमांशी अपने बेबाक बोल की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और उनके फैंस उनके इस अंदाज को पसंद करते हैं। हाल ही में हिमांशी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें बाउल में पोहा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पोहा कैसे बनता है? चावल से और चावल कहां से आता है? मुझे लगता है फैक्टरी में बनता होगा। भगवान जाने क्या पता बन भी जाए।'
3 of 5
हिमांशी खुराना
- फोटो : Social media
हिमांशी का ये ट्वीट करना था कि लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी और देखते ही देखते उनका ये ट्वीट वायरल हो गया। उनके इस कटाक्ष को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके पहले हिमांशी ने किसान आंदोलन के समर्थन में कहा था, 'आप लोग किसानों का सपोर्ट करते रहें।'
4 of 5
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 4 महीने पहले आंदोलन शुरू किया था, लेकिन कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। अब किसान भारत बंद की तैयारियों में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि यह बंद 26 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।
5 of 5
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज
- फोटो : instagram: iamhimanshikhurana
इन दिनों हिमांशी खुराना अपने ब्वॉयफ्रेंड और सिंगर असिम रियाज के साथ वक्त बिता रही हैं। हिमांशी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हर वो लड़की लकी होगी जिसका बॉयफ्रेंड आसिम जैसा होगा।' हिमांशी ने आगे कहा था, 'मैं आसिम से एकदम अपोजिट हूं मुझे मेरी फीलिंग को पब्लिक प्लेस पर शेयर करना पसंद नहीं है। क्योंकि मुझे लगता है कि नज़र लग जाती है। आसिम बहुत अच्छे इंसान हैं।'