बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए गोवा में हैं। इस दौरान उन्होंने एक मास्टरक्लास में फिल्म कभी अलविदा ना कहना की रिलीज के बाद क्या हुआ था इस बारे में बात की है। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म ने भारतीय विवाहों के बारे में कई असुविधाजनक सच्चाइयों का खुलासा किया है, जिस कारण तलाक की दर में वृद्धि हुई थी।
2 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी ने कहा कि यह फिल्म आंखें खोलने वाली थी। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि कभी अलविदा ना कहना के बाद बहुत सारे तलाक हुए। बहुत सारे लोग थिएटर जा रहे थे और अत्यधिक असुविधा के साथ फिल्म देख रहे थे। मुझे लगता है कि यह वह प्रतिक्रिया है जो करण को उनकी फिल्म के लिए मिली थी और मुझे लगता है कि इस फिल्म ने कई लोगों की आंखें खोल दीं और उन्होंने खुश होने का फैसला लिया।'
Deepak Tijori: मोहित सूरी पर दीपक ने फिल्म का आइडिया चुराने का लगाया गंभीर आरोप, इमरान की 'जहर' पर किया खुलासा
3 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने अपने माया के बारे में बात करते हुए कहा, 'माया के किरदार के बारे में खूबसूरत बात यह है कि वह ऋषि से एक अलग क्षमता और एक दोस्त के रूप में प्यार करती थी। उन्हें शाहरुख के किरदार में वह रोमांस मिला जिसकी उन्हें हमेशा से तलाश थी।' रानी मुखर्जी ने कहा, 'दरअसल, करण जौहर उस समय ऐसी फिल्म बनाने के लिए काफी साहसी थे, जब उन्हें यकीन नहीं था कि क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि मजबूत फिल्मों और मजबूत भूमिकाओं के साथ खड़ा रहना जरूरी है।'
4 of 5
कभी अलविदा ना कहना
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी ने कहा, 'भारतीय सिनेमा के इतिहास में इसे हमेशा एक ऐसी फिल्म के रूप में याद किया जाएगा जो अपने समय से आगे है।' एक बातचीत के दौरान करण ने आदित्य चोपड़ा के साथ लड़ाई के बारे में खुलकर बात की थी। फिल्म कभी अलविदा ना कहना है में शाहरुख-रानी के बीच इंटीमेट सीन को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।
5 of 5
कभी अलविदा ना कहना
- फोटो : सोशल मीडिया
करण ने बताया था, 'मैं उस सीक्वेंस की शूटिंग कर रहा था और एक बर्फ से ढके हुए लोकेशन पर था। आदि ने मुझे फोन किया और कहा कि सुनो, मैं पिछले कुछ दिनों से इसके बारे में सोच रहा हूं और यह मेरे दिमाग में यह बात बार-बार आ रही है। मुझे नहीं लगता है कि उन पर बोल्ड सीन फिल्माना चाहिए। मुझे लगता है कि भारत में इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।' कभी अलविदा ना कहना 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा और अनुपम खेर जैसे कलाकार नजर आए थे।
Bigg Boss 17: घर से बाहर आने के बाद अंकिता की प्रेग्नेंसी पर बोलीं जिग्ना वोरा, विक्की को लेकर कही यह बात