भारतीय फिल्मी परदे पर सुर्खियां बटोरने के बाद अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' अब चीन मेें रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही यह फिल्म चीनी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। इतना ही नहीं फिल्म 'हिचकी' ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की फिल्म पीके को भी पीछे छोड़ दिया है। दर्शक 'हिचकी' को बहुत पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
hichki
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'हिचकी' ने अभी तक अकेले चीन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म बीते 12 अक्तूबर को चीनी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी की 'हिचकी' ने आमिर खान की फिल्म पीके को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही फिल्म 'हिचकी' चीन में बॉलीवुड की पांचवी सबसे हिट फिल्म बन गई है।
3 of 5
Hichki
- फोटो : file photo
बात करें 'हिचकी' वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो भारत में इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 46.21 करोड़ रहा था, लेकिन चीन में कुछ ही दिन में 'हिचकी' ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो 12 अक्तूबर से लेकर अब तक इस फिल्म ने अकेले चीन में 121 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ही फिल्म 'हिचकी' का अब तक का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 205.5 करोड़ रुपए हो गया है।
4 of 5
Hichki
- फोटो : file photo
'हिचकी' के कलेक्शन के आगे आमिर की फिल्म पीके पीछे छूट गई है। पीके की चीन में कुल कमाई 120 करोड़ रुपए कमाई थी। खास बात यह है कि चीन में फिल्म की सफलता को देखते हुए 'हिचकी' के मेकर्स ने अब इस फिल्म को ताइवान और हॉन्गकॉन्ग में भी रिलीज करने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की शानदार सफलता को देखते हुए अभिनेत्री रानी मुखर्जी सहित मेकर्स ने खुशी जाहिर की है। फिल्म 'हिचकी' का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है।
5 of 5
Hichki
- फोटो : file photo
बात करें 'हिचकी' की कहानी तो कि इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक ऐसी टीचर का किरदार निभाया है जो टॉरेट सिंड्रोम से जैसी बीमारी का शिकार होती है। फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ कई बाल कलाकार भी है जिन्होंने फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। फिल्म में एक शानदार टीचर के तौर पर रानी मुखर्जी की दर्शकों ने काफी तारीफ भी की है। यह फिल्म भारत में 23 मार्च को रिलीज हुई थी।