सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज कल हर किसी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। जीवन से जुड़ी हर चीज की तरह ही, जहां एक तरफ सोशल मीडिया के नुकसान हैं तो वहीं इसके अपने फायदे भी हैं। आज के इस मॉर्डन समय में अगर हम अपने टैंलेट को लोगों की नजरों में लाना चाहते हैं, तो हम दुनिया भर के लोगों तक बड़ी आसानी से अपने हुनर को पहुंचा सकते हैं। अपने हुनर से ऐसा ही कुछ बलूचिस्तान के एक बच्चे ने किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल होते वीडियो की तरफ बॉलीवुड एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ का ध्यान गया और उन्होंने इस वीडियो को देखकर एक अनोखी इच्छा जताई है।
Viral Video: बलूचिस्तान के बच्चे का डांस देख हैरान हुए टाइगर श्रॉफ, बोले-"मैं उससे मिलना चाहूंगा"
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 25 May 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन