बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का सफल फिल्मी करियर तो रहा ही साथ ही उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया। उन्होंने साल 2004 में बीजेपी ज्वाइन किया था। वो उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से सांसद हैं। लोकसभा में वो दूसरी बार मथुरा से पहुंची हैं। हेमा मालिनी ही नहीं ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया के बाद राजनीति में भी धाक जमाई।
2 of 6
Jaya Bachchan
- फोटो : twitter
बॉलीवुड में फिल्म गुड्डी से अलग पहचान बनाने वालीं जया बच्चन अब फिल्में कम ही करती हैं। एक सफल करियर के बाद वो समाजवादी पार्टी से जुड़ गईं। आज वो राज्यसभा सदस्य हैं। संसद में बहस के दौरान जया बच्चन बेहद सक्रियता से हिस्सा लेती हैं।
बॉलीवुड की खूबसरत एक्ट्रेस में से एक रेखा ने साल 2012 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य बनीं। राजनीति में आने के बाद भी रेखा ने फिल्में करनी नहीं छोड़ी। फिलहाल रेखा फिल्मों के अलावा रियलिटी शोज में अक्सर देखी जाती हैं।
साल 1956 में बनी फिल्म वेननीरा अदाई से सिनेमा जगत में डेब्यू करने वालीं जयललिता ने एक्ट्रेस से लेकर सीएम बनने तक का सफर तय किया। जयललिता ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सीएम की कुर्सी तक पहुंचीं। वो तमिलनाडु की 6 बार मुख्यमंत्री बनीं। साल 2016 में जयललिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत के वक्त लाखों फैंस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
5 of 6
smriti irani
- फोटो : social media
सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री रहीं। वहीं इस बार अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर संसद पहुंचीं स्मृति ईरानी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ले ली है।