शाहरुख खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं जो परदे पर अपने रोमांस से दर्शकों का तो दिल जीत लेते ही हैं साथ ही वह असल जिंदगी में बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर और अदब के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में शाहरुख खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के साथ नजर आ रहे हैं।
ऐसा क्या हुआ कि शाहरुख ने 'ड्रीम गर्ल' को पहनाई सैंडल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान हेमा मालिनी को अवॉर्ड फंक्शन के दौरान स्टेज पर ले जाते हैं इसी दौरान सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त हेमा मालिनी के एक पैर का सैंडल खिसक जाता है। तभी शाहरुख हेमा का सैंडल अपने हाथों से उठाकर उन्हें पहनाते हैं।
A post shared by Shah Rukh Khan _ 600K 🔐🔱 (@srkking1) on
फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में व्यस्त हैं। फिल्म में शाहरुख खान पहली बार किसी बौने के रोल मे दिखने वाले हैं। शाहरुख के अपोजिट अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ हैं। इसकी रिलीज डेट 21 दिसंबर 2018 फाइनल की गई है।