फिल्म 'हेट स्टोरी' से बॉलीवुड में धूम मचाने वाली बंगाली एक्ट्रेस पाओली दाम ने पिछले महीने ही शादी की थी। पाओली फिल्म 'हेट स्टोरी' में अपने बोल्ड सीन की वजह से काफी चर्चा में रही थीं। अब वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं लेकिन किसी बोल्ड सीन के लिए नहीं बल्कि अपनी हालत की वजह से।
हनीमून पर गई एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत, हेलीकॉप्टर से बचानी पड़ी जान
आपको बता दें कि पाओली ने 4 दिसंबर 2017 को गुवाहाटी के एक रेस्तरां के मालिक अर्जुन देब से शादी की थी। इस शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य, कुछ रिश्तेदार और खास दोस्त ही मौजूद थे। दोनों शादी से पहले दो साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में यह कपल अपना हनीमून मनाने स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में पहुंचा था। रोमांस के लिए परफेक्ट यह डेस्टिनेशन दरअसल उनके लिए मुसीबत में तब्दील हो गया।
भारी स्नो फॉल के चलते दोनों की हालत खराब हो गई। दोनों स्की रिजॉर्ट में ठहरे थे। स्नो फॉल के चलते उनका कनेक्शन दुनिया से पूरी तरह से कट गया था। बर्फबारी की वजह से रेलवे ट्रैक तक के रास्ते भी बंद हो चुके थे। रिजॉर्ट में दोनों की हालत बहुत खराब हो गई थी। पाओली की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी।
पढ़ेंः अब BJP सांसद के घर पर चला BMC का बुलडोजर, Bigg Boss का सेट भी तोड़ा था
Check out this video that @paoli_d posted whilst on her honeymoon pic.twitter.com/EgKIiPrzuZ
— BombayTimes (@bombaytimes) January 11, 2018