एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और आयशा जुल्का बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। हालांकि दोनों ही एक्ट्रेस की दोस्ती को लेकर हाल ही में आयशा जुल्का ने बात की है।
Ayesha Jhulka: मनीषा कोइराला संग अपने झगड़े पर आयशा जुल्का ने किया खुलासा, बोलीं-मुझे कोई परेशानी नहीं
'हैप्पी फैमिली कंडीशन्स अप्लाई' में नजर आएंगी आयशा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान आयशा जुल्का ने मनीषा कोइराला को लेकर बात की है। उन्होंने इसके अलावा अपनी आने वाली वेब सीरीज 'हैप्पी फैमिली कंडीशन्स अप्लाई' को लेकर भी कुछ बातें साझा की हैं। एक्ट्रेस की यह वेब सीरीज एक ऐसे परिवार पर बनी हैं, जिसमें चार जनरेशन को दिखाया गया है। इस शो में आयशा एक हाउसवाइफ के किरदार में नजर आने वाली हैं।
'हैप्पी फैमिली कंडीशन्स अप्लाई' सीरीज को लेकर की बात
शो में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि हम सभी अपने परिवार को ग्रांटेड लेते हैं। परिवार में कोई भी परफेक्ट नहीं होता है और कोई भी सभी उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकता है। हालांकि सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही परिवार चलाया जाता है।
मनीषा को लेकर आयशा ने कही यह बात
आयशा ने मनीषा को लेकर बात करते हुए कहा कि मैंने कभी भी उनके मुंह से अपने खिलाफ कोई बात नहीं सुनी है। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि हम कहते कुछ और हैं और लोग उसे बताते कुछ और हैं। उन्होंने कहा मैंने एक्ट्रेस के साथ बहुत काम किया है और मुझे किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं हुई है।
RRR: 'आरआरआर' की टीम को ऑस्कर अवॉर्ड में नहीं मिली थी फ्री एंट्री, राजामौली ने लाखों रुपये में खरीदी थी एक सीट
आयशा और मनीषा के झगड़ों की खबरें आती रहती थीं
आपको बता दें कि दोनों ही एक्ट्रेस के करियर के दौरान अक्सर यह खबरें सामने आती रहती थीं कि उनमें कुछ अनबन हुई है। कई बार यह खबरें भी सामने आईं थी कि दोनों ही एक्ट्रेस के बीच नाना पाटेकर के चलते झगड़े हुए हैं।
Box Office Report: शनिवार को तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में दोगुना इजाफा, रानी की फिल्म ने भी पकड़ी रफ्तार