बॉलीवुड के किंग खान का आज जन्मदिन है। दो दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) आज 56 साल के हो गए हैं। शाहरुख खान का जन्मदिन इस बार बेहद खास है, खास इसलिए क्योंकि उनके बेटे को ड्रग्स केस में जमानत मिल गई है।
शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 'बाजीगर', 'दीवाना', 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे', 'मैं हूं न', 'डर' और 'ओम शांति ओम' जैसी शानदार फिल्में की हैं। जल्द ही वह पठान फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें वह एक्शन अंदाज में नजर आएंगे। लेकिन आज हम शाहरुख की फिल्मों की नहीं बल्कि उनके लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करने जा रहे हैं। कभी शाहरुख को अपनी पहली सैलरी के रूप में 50 रुपए मिले थे, लेकिन आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और दुनिया की हर चीज अफोर्ड कर सकते हैं। शाहरुख के जन्मदिन पर हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जो शाहरुख खान के पास हैं...
2 of 6
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : Twitter- @dabbooratnani
जन्नत जैसा बंगला मन्नत
शाहरुख खान के घर का नाम 'मन्नत' है । इस घर को शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने सजाया है। गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। गौरी ने ये घर 1920 सदी के हिसाब से डिजाइन किया है। शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब इसकी कीमत 100 करोड़ से ज्यादा है।
3 of 6
shah rukh khan vanity van
- फोटो : Instagram
वैनिटी वैन
किंग खान सबसे महंगे वैनिटी वैन के मालिक हैं जिसकी कीमत करीब चार करोड़ बताई जाती है। शाहरुख खान की वैनिटी वैन करीब 14 मीटर लंबी वोल्वो 9 बी आर है जिसके अंदर शानदार लिविंग स्पेस, वर्कस्टेशन, एंटरटेनमेंट सिस्टम, बेडरूम, जिम और रेस्ट रूम है।
4 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लग्जरी कार
किंग खान के लिए उनकी हर कार बेहद खास होती है। न्यूमरोलॉजी में विश्वास रखने वाले शाहरुख का लकी नंबर 555 है। शाहरुख के पास कस्टमाइज्ड मर्सडीज, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट्स कार, ऑडी ए-6, बीएमडब्ल्यू 7, 6 सीरीज, लैंड क्रूजर और रॉल्स रॉयस हैं।
5 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान दुबई के पाम जुमेराह में एक सुंदर घर के मालिक भी हैं। 'जन्नत' नाम का लग्जरी होम K Frond of Palm Jumeirah में स्थित है, जो दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल द्वीप समूह है। यह देखने में बेहद खूबसूरत है।