बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। अभिनेत्री अपने किरदारों में तो हमेशा ही जान फूंक देती हैं लेकिन उनका डांस भी लोगों को हैरानी में डाल देता है। माधुरी जितनी कमाल की एक्ट्रेस हैं उतना ही शानदार डांस करती हैं और इन सबके बीच उनकी खूबसूरती फैंस को उनके साथ बांधे रखने का काम करती हैं। आइए आज इस खास मौके पर हम आपको माधुरी की वो 10 तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्हें चाहकर भी फैंस कभी भूला नहीं सकते हैं।
2 of 11
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
15 मई 1965 को मुंबई में जन्मी माधुरी दीक्षित बचपन में एक डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन अभिनेत्री की तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। माधुरी फिल्मी दुनिया में आईं और छा गईं। अभिनेत्री की पहली फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की 'अबोध' थी, जो खास कमाल नहीं दिखा पाई। माधुरी को कई फिल्मों में असफलता हाथ लगी। इसके बाद माधुरी आलोचना का शिकार हो गई थीं।
3 of 11
madhuri dixit
- फोटो : सोशल मीडिया
आलोचकों का कहना था कि माधुरी फिल्मी जगत में केवल अपने डांस की वजह से हैं। लेकिन फिल्म 'तेजाब' से माधुरी ने सबकी बोलती बंद कर दी। इस फिल्म में माधुरी ने शानदार एक्टिंग के साथ डांस से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया। इस फिल्म का गाना 'एक दो तीन चार' आज भी पसंद किया जाता है।
4 of 11
madhuri dixit
- फोटो : सोशल मीडिया
'तेजाब' के बाद माधुरी दीक्षित के करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिला। माधुरी ने एक से एक हिट फिल्में देखकर खुद को सिनेमा जगत की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल किया। अभिनेत्री की हिट फिल्मों की लिस्ट में राम-लखन, प्रेम ग्रन्थ, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, ये रास्ते हैं प्यार के, दिल तो पागल है, देवदास, अंजाम, बेटा, दिल, राजा समेत कई फिल्में शामिल हैं।
5 of 11
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी की इन हिट फिल्मों में अभिनेत्री के लुक पर भी खास ध्यान दिया गया था। वह अपनी हर फिल्म में अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं। यह तस्वीर माधुरी की फिल्म 'दिल तो पागल है' की है। इस फिल्म में माधुरी ने काफी सिंपल लड़की का किरदार निभाया था, जिसे डांस से प्यार था। फिल्म में माधुरी के लुक को भी काफी सिंपल रखा गया। वह सलवार सूट में भी लोगों को पसंद आईं।