अपने बगावती तेवर और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी।12 सालों के करियर में कंगना रनौत ने दोस्त कम दुश्मन ज्यादा बनाए हैं। दुश्मन भी ऐसे वैसे नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स और प्रोड्यूसर के साथ कंगना का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। फिल्म 'गैंगस्टर' से करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उन स्टार्स के बारे में जिनसे कंगना की बिल्कुल भी नहीं बनती।
{"_id":"5ab3ac144f1c1b51408b45d4","slug":"happy-birthday-kangana-ranaut-her-catfights-with-bollywood-stars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन बॉलीवुड स्टार्स से पंगे ले चुकी हैं बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना, होती रहती है तकरार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन बॉलीवुड स्टार्स से पंगे ले चुकी हैं बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना, होती रहती है तकरार
अपूर्वा राय, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
kangana
Kangana Ranaut
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन का। एक दौर था जब कंगना, ऋतिक की दोस्त हुआ करती थीं दोस्ती प्यार में बदली और प्यार नफरत में बदल गया यह कंगना और ऋतिक के बीच चल रहे विवाद से साफ जाहिर है। बगावती तेवर और बात-बात पर लड़ने-झगड़ने के लिए तैयार रहने वाली कंगना ने ऋतिक पर जब आरोपों की बौछार कर दी तो बदले में ऋतिक ने भी कंगना को नोटिस भिजवा दिया। अब आलम यह है कि दोनों एक दूसरे को देखना भी पंसद नहीं करते हैं।
karan johar, kangana ranaut
इसके बाद नाम आता है बॉलीवुड के टॉप फिल्म निर्माताओं में से एक करण जौहर का। 2017 में कंगना रनौत और करण जौहर के बीच हुई नोपोटिज्म को लेकर जुबानी जंग इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ा। हालांकि इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए। अब देखना यह है कि दोनों के बीच सुलह कब तक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हैं। वैसे तो दोनों के बीच कभी कोई दोस्ती नहीं रही पर दुश्मनी भी नहीं थी। कंगना दीपिका के बारे में कुछ अच्छा नहीं सोचतीं। ये पूरा मामला तब शुरु हुआ था जब दीपिका कंगना की फिल्म 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में नहीं पहुंची और न ही उन्हें विश किया और फिर कंगना भी दीपिका की फिल्म 'पीकू' की पार्टी में नहीं गईं...और बस यहां से जो झगड़ा शुरु हुआ वो अभी तक चल रहा है।
विज्ञापन
aditya pancholi
इनके अलावा कंगना का आदित्य पंचोली के साथ भी छत्तीस का आंकड़ा रहा है। आदित्य से रिश्ता खत्म होने के बाद कंगना का नाम जुड़ा शेखर सुमन के बेटे अध्ययन से। 'राज 2' में दोनों ने पहली बार साथ काम किया और इसके बाद दोनों साथ-साथ नजर आने लगे थे और अफेयर्स की खबरें उफान पर थीं। इस बात से अध्ययन के पिता शेखर सुमन खुश नहीं थे। सुमन ने एक इंटरव्यू में कह दिया कि अध्ययन को प्यार नहीं, आकर्षण हुआ था। इस बयान के बाद अध्ययन और कंगना के रिश्तों में भी तनाव बढ़ने लगा। एक पार्टी में शेखर सुमन और कंगना के बीच बहस की खबरें भी सुर्खियों में रही थीं। दोनों के साथ कंगना का अलग-अलग वक्त पर लंबा अफेयर रहा बावजूद इसके ये तीनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते।