भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे को दर्शक काफी पसंद करते हैं। वह अक्सर भोजपुरी फिल्मों और गीतों में नजर आती रहती हैं। आज आम्रपाली दुबे अपना जन्मदिन मना रही हैं। 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मीं आम्रपाली आज 34 साल की हो गई हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली ने टीवी सीरियल फिर भोजपुरी फिल्मों में काफी नाम कमाया है।
2 of 6
आम्रपाली दुबे
- फोटो : ट्विटर
फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली टीवी सीरियल में काम करती थीं। तब से अब तक आम्रपाली का लुक काफी बदल गया है। आम्रपाली की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं।
3 of 6
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली “मेरा नाम करेगी रोशन” सीरीयल में भी काम कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म सुपरहिट हुई साथ ही भोजपुरी सिनेमा को मिली एक सुपरहिट जोड़ी।
4 of 6
आम्रपाली दुबे
- फोटो : इंस्टाग्राम
आम्रपाली भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। करीब छह साल पहले भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली आम्रपाली के आज करोड़ो फैंस हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ सफल जोड़ी बनाने वाली आम्रपाली दुबे इस वक्त भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
5 of 6
आम्रपाली दुबे
- फोटो : instagram
अपनी सुंदरता, क्यूटनेस, और एक्टिंग स्किल से लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली आम्रपाली टीवी और फिल्म जगत की सबसे सफल और जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी तस्वीर तो कभी वीडियो पोस्ट कर आम्रपाली अपने फैंस को हैरान करती रहती हैं।