Akshara Singh: अक्षरा सिंह देश से बाहर सेलिब्रेट करेंगी अपना बर्थडे, वीडियो शेयर कर कहा फैंस को शुक्रिया
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि इस बार वह अपना जन्मदिन देश से बाहर मनाने की तैयारी कर चुकी हैं और इसके लिए वह फ्लाइट से अपने बर्थडे ट्रिप के लिए रवाना भी हो चुकी हैं।
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज यानी 30 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस इस बार अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अक्षरा सिंह को उनके शानदार अभिनय और गायकी के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वीडियोज व तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। आज अपने जन्मदिन के मौके पर भी उन्होंने वीडियो साझा कर फैंस का शुक्रिया कहा है।
इस जगह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी अक्षरा सिंह
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस बार अपना जन्मदिन देश में नहीं मनाएंगी, उन्होंने जो लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, उसमें वह फ्लाइट में नजर आ रही हैं और साथ ही खुद को बर्थडे विश भी करती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह यह कहती भी दिखाई दे रही हैं कि जब तक भारत में 12 बजेंगे और आप सब मुझे कॉल और मैसेज करेंगे तब तक...हालांकि वह यहां रुक जाती हैं...कहती हैं कि आज वह अपना जन्मदिन फ्लाइट में ही मनाएंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सभी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी कहा। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस बार दुबई में जाकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।
फैंस ने बरसाया जमकर प्यार
अक्षरा सिंह के अपना वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- मुझे जिंदगी के एक और साल हैप्पी बर्थडे टू मी के लिए थैंक यू भगवान। अक्षरा के वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं और प्रशंसकों ने कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है। एक प्रशंसक ने लिखा- 'आप जियो हजारो साल ये हा मेरी कामना, हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे फेवरेट मैडम जी और आपको दुनिया की सारी खुशी मिले यही मेरी दुआ है।' हैप्पी बर्थडे आप हमेशा मुस्कुराते रहो। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।