साउथ एक्टर धनुष का आज जन्मदिन है। धनुष 35 साल के हो गए हैं। धनुष साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। दक्षिण भारत में तो धनुष फेमस थे ही लेकिन बॉलीवुड की 'रांझणा' करने के बाद हिंदी ऑडियंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया। इसके अलावा धनुष की एक और पहचान है वो ये कि वो साउथ सिनेमा के भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद हैं।
आज आपको धनुष की रॉयल्टी को लेकर एक खास बात बताने जा रहे हैं। ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि 35 की उम्र में ही धनुष 64 करोड़ रुपए की संपति के मालिक हैं। उनका स्टारडम बिल्कुल अपने ससुर रजनीकांत की तरह ही है।
धनुष के पास पम्मल, चेन्नई में आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत तकरीबन 18 करोड़ रुपए है। ये घर उन्होंने 2013 में खरीदा है। इसके अलावा उनके पास एक गेस्ट हाउस भी है। इतना ही नहीं धनुष लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं।
धनुष के पास ऑडी A8, Bentley Continental Flying Spur, Jaguar XE, Rolls-Royce Ghost Series - II जैसी लग्जरी कारें हैं। इन गाड़ियों की शुरुआती कीमत 5 करोड़ से ज्यादा है। इतना ही नहीं धनुष एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे अन्य एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई करते हैं।
धनुष साउथ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। ये तो थी धनुष की संपत्ति की जानकारी। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में धनुष एक और वजह से विवादों में रहे। 'रांझणा' हिट होने के बाद तमिलनाडु की एक दंपत्ति ने दावा किया था कि वे धनुष के असली मां-पिता हैं। उन्होंने इसके लिए धनुष से 65000 रुपए गुजारा भत्ते की डिमांड की थी हालांकि कोर्ट में ये दावा झूठा साबित हुआ था।