बॉलीवुड के सुपरस्टार खान यानि कि आमिर खान कल अपना 54 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बतौर एक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान के फैंस की लिस्ट काफी लंबी है। अब आमिर का जन्मदिन है तो उनकी पहली फिल्म जिसमें उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया था उसकी बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है।
2 of 5
aamir khan
- फोटो : file photo
आमिर खान और जूही चावला की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' तो आपको याद ही होगी। ये वही फिल्म थी जिसके रिलीज के बाद आमिर रातों रात स्टार बन गए थे। आमिर की यह पहली सुपरहिट फिल्म थी। 80 के दशक में जूही का आमिर को किस करना दर्शकों को भा गया था। जिसके बाद आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। 'कयामत से कयामत' तक आमिर खान की दूसरी और जूही चावला की तीसरी फिल्म थी।
फिल्म का एक एक सीन लोगों के जहन में रच बस गया था। ऐसा ही एक सीन था आमिर और जूही के किस का लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों के बीच किस का ये सीन फिल्माना काफी मुश्किल था। दरअसल स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार फिल्म के गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' की शूटिंग के दौरान जूही चावला को आमिर को गाल और माथे पर चूमना था लेकिन जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था।
जूही के इनकार के बाद फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने शूटिंग करीब 10 मिनट के लिए रोक दी थी। थोड़ी देर बाद जूही को समझ आया कि ये स्क्रिप्ट की डिमांड है तब जाकर कहीं जूही ने आमिर को किस करने की हामी भरी। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। ये एक रोमांटिक फिल्म थी। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। फिल्म रिलीज के बाद से ही आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फिल्म में जूही और आमिर के कई रोमांटिक सीन्स थे।
फिल्म का एक और किस्सा बताया जाता है वो ये कि 80 के दशक में प्रचार के उतने साधन मौजूद नहीं थे, इसलिए 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज के समय फिल्म के कलाकार आमिर खान और जूही चावला ने खुद अपनी फिल्म के पोस्टर ऑटो और रिक्शेवालों को बांटे थे और इन पोस्टरों को रिक्शा के पीछे चिपकाने का अनुरोध किया था। यकीनन इस प्रचार का फिल्म को काफी फायदा हुआ था और फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही थी।