अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को आज 11 साल पूरे हो चुके हैं। एक साल डेट करने के बाद दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। बॉलीवुड में यह जोड़ी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आज दोनों की एक बेटी आराध्या भी है। दोनों अपने शादी-शुदा जीवन में काफी खुश हैं। अभिषेक ऐश्वर्या से कितना प्यार करते हैं इस बात का सबूत है ये पेंटिंग। जो अभिषेक ने शादी की सालगिरह पर पोस्ट की है।
11 साल पहले हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते की शुरुआत, पेटिंग शेयर कर किया प्यार का इजहार
अभिषेक बच्चन ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'प्यार के11 साल...' आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन 11 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे। ऐश्वर्या राय ने 1 साल तक जूनियर बच्चन को डेट करने के बाद 20 अप्रैल 2007 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ सात फेरे लिए थे।
11 years! ❤️ . . . . . Thank you @fifipewz for this beautiful painting. #fanart
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on