हालिया दिए गए इंटरव्यू में गोविंदा की पत्नी ने पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले हैं। एक इंटरव्यू में गोविंदा की पत्नी सुनीता बताती हैं कि वही वह शख्स है, जिन्होंने शुरुआती दौर में गोविंदा को डांस और एक्टिंग सिखाई।
2 of 5
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
डेटिंग के दौरान खूब डांस किया
गोविंदा की पत्नी सुनीता हालिया दिए इंटरव्यू में कहती हैं, ‘गोविंदा कितनी अच्छी एक्टिंग करता है, मैंने सिखाया है। डांस किसने सिखाया, मैंने सिखाया। जब हम डेटिंग कर रहे थे, तो हम साथ में खूब डांस करते थे। मेरी बहन की शादी गोविंदा के जीजा से हुई। हम अकसर इस बात पर कॉम्पिटिशन करते थे कि कौन बेहतर डांस करता है। जीतने वाले को 50 रुपये मिलते थे। हमेशा मैं ही जीतती थी।'
3 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
पहली फिल्म साथ में ऑफर हुई
सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्हें गोविंदा के साथ फिल्म ‘तन बदन' में लीड रोल ऑफर हुआ था। लेकिन सुनीता ने रोल रिजेक्ट कर दिया। दरअसल, सुनीता को फिल्मों में काम करने या हीरोइन बनने में कोई इंट्रेस्ट नहीं था।
Amitabh Bachchan: स्टार कलाकार होने के बावजूद बिग बी के साथ हुआ था दुर्व्यवहार, गेट पर ही रोक दिया था रास्ता
4 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खुद को गोविंदा के लिए बदला
पिछले दिनों भी गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा था कि उन्होंने एक्टर से शादी करने के लिए खुद को बदला था। वह बताती हैं कि मिनि स्कर्ट पहनने वाली लड़की थी लेकिन गोविंदा की और उनकी मां की खुशी के लिए साड़ी पहनने लगीं। गोविंदा को भी सुनीता का मिनिस्कर्ट पहनना पसंद नहीं था।
Sikandar Teaser: 'रोंगटे खड़े कर रहा का फिल्म का डायलॉग', 'सिकंदर' का टीजर देख फैंस बोले- स्वैग में लौटे भाईजान
5 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
रिश्ते पर भी खुलकर बोली
हाल ही में जब सुनीता से रिश्ते में बेवफाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं हाथ जोड़कर हर औरत से कहना चाहूंगी कि कभी भी यह मत कहो कि तुम्हारे साथी की कोई गलती नहीं है या फिर वो निर्दोष है। अगर आपका पार्टनर ऐसा करता है, तो यह बहुत बुरा हो जाएगा।’ इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि लगता है कि सुनीता अपनी ही कहानी बता रही हैं।