बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इस समय अपनी आगामी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। रफ टफ किरदार करने वाले विक्की कौशल इस बार अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया गया था और अब दर्शकों के लिए मेकर्स ने इसका जबरदस्त गाना भी रिलीज कर दिया है।
Bijli Song Out: 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म का पहला गाना 'बिजली' रिलीज, कियारा के ठुमकों पर फिदा दिखे विक्की कौशल
विक्की और कियारा के जबरदस्त डांस मूव्स ने लगाई आग
इस म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले विक्की कौशल को कोल्हापुर की कियारा यानी बिजली से परिचय करवाते हुए होती है, जो उनके इलाके में चिंगारी लगाने आई है। फिल्म में कियारा का अवतार 'चिकनी चमेली' गाने में की कटरीना से कुछ-कुछ मिलता हुआ है। विक्की और कियारा दोनों को ही जबरदस्त डांस मूव्स करते देखा जा सकता है।
Aamrapali Dubey: 24 घंटे में मिला आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ सामान, अभिनेत्री ने जताया यूपी सरकार का आभार
यहां देखें गाना
इस दिन रिलीज होगी 'गोविंदा नाम मेरा'
बात करें फिल्म गोविंदा नाम मेरा की तो इसमें विक्की कौशल, कियारा आडवाणी के अलावा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में विक्की कौशल एक कोरियोग्राफर का रोल प्ले करते नजर आएंगे। यह फिल्म 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Bigg Boss 16: वीकएंड के वार में होगा घमासान, आमने-सामने होंगे कंटेस्टेंट्स के पेरेंट्स, सलमान लगाएंगे क्लास