{"_id":"606f4e7d8ebc3ee64b5f2bce","slug":"govinda-corona-report-came-negative-actor-post-funny-video-ranveer-singh-commented","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना निगेटिव हुए गोविंदा ने साझा किया मजेदार वीडियो, रणवीर सिंह ने किया खास कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना निगेटिव हुए गोविंदा ने साझा किया मजेदार वीडियो, रणवीर सिंह ने किया खास कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा, रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
Link Copied
देश में एक बार फिर कोरोना की लहर बढ़ती दिख रही है और मनोरंजन जगत के सितारे भी इससे काफी प्रभावित हो रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर ने बॉलीवुड सेलेब्स को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। बॉलीवुड के कई सितारे अभी भी इसकी चपेट में हैं तो कई इससे ठीक भी हो गए हैं। इस लिस्ट में गोविंदा का नाम भी शामिल है। गोविंदा भी कोरोना की चपेट में आए थे। अब उन्होंने अपने निगेटिव होना का एलान एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए किया है।
2 of 5
गोविंदा
- फोटो : Instagram
गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो दरवाजा खोलकर बाहर आते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि गोविंदा ने लाल और सफेद रंग के कपड़े पहने हैं और आंखों पर चश्मा चढ़ाया हुआ है। उनके चेहरे पर गजब की ताजगी देखने को मिल रही है।
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस वीडियो को साझा करते हुए गोविंदा ने लिखा, 'अपुन आ गेला है'। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग टेस्टेड निगेटिव भी लिखा। उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स के भी कमेंट आ रहे हैं। खुद को उनका सबसे बड़ा फैन कहने वाले रणवीर सिंह ने भी इस पर प्रतिक्रिया देकर खुशी जाहिर की। रणवीर ने गोविंदा के साथ फिल्म 'किल दिल' में काम किया था।
बता दें कि गोविंदा ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि संपर्क में आने वाले सभी लोगों से गुजारिश की थी की वो भी अपना टेस्ट करवा लें। गोविंदा ने साथ ही ये भी बताया था कि उनकी पत्नी सुनीता भी कोरोना की चपेट में आ गईं थीं और अभी रिकवर हुई हैं।
बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे इन दिनों कोरोना की चपेट में हैं। फिटनेस का ख्याल रखने वाले अक्षय कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वो एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनके अलावा आमिर खान, मिलिंद सोमन, मनोज बाजपेयी, आलिया भट्ट, फातिमा सना शेख, कटरीना कैफ, विक्की कौशल जैसे कई सेलेब्स अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दे चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।