{"_id":"5b6405754f1c1b54638b6298","slug":"good-news-gul-panag-blessed-with-a-baby-boy-6-months-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 8 साल बाद मां बनीं ये एक्ट्रेस, 6 महीने तक इस वजह से छुपाकर रखी थी गुड न्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 8 साल बाद मां बनीं ये एक्ट्रेस, 6 महीने तक इस वजह से छुपाकर रखी थी गुड न्यूज
Fri, 03 Aug 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
gul panag
Link Copied
बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस गुल पनाग को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है। शादी के 8 साल बाद गुल ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि गुल ने 6 महीने पहले बेटे को जन्म दिया था और तब से लेकर अब तक ये जानकारी मीडिया से छुपाकर रखी।
2 of 4
एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में गुल ने कहा, 'ऋषि और मैं हमेशा प्राइवेसी का सम्मान करते हैं। माता-पिता बनना एक खास अहसास होता है और हमने तय किया कि हम इस एहसास को बिना पब्लिक अटेंशन के महसूस करेंगे। परिवार और करीबी दोस्तों को हमारे बेटे के बारे में पता था लेकिन हमने सोशल मीडिया पर कोई फोटो शेयर नहीं किया।'
बता दें कि गुल पनाग ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और साल 2003 में गुल की पहली फिल्म 'धूप' रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में गुल पनाग को फिल्म 'डोर' से पहचान मिली। गुल ने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। साल 2014 में गुल पनाग ने राजनीति में कदम रखा। जहां वे आम आदमी पार्टी से जुड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Gul Panag Becomes The First Indian Woman To Drive Formula E Racing Car
गुल फॉर्मूला रेसिंग कार चलाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। गुल को कार और बाइक ड्राइविंग का शौक है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बाइक और कार के साथ कई तस्वीरें देखा जा सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।