साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्में रिलीज हुई। कुछ फिल्मों ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया तो कुछ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई। कुछ फिल्म के नाम पर बवाल मचा तो किसी का विरोध करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। किसी फिल्म के बोल्ड सीन ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी तो किसी के टाइटल में भी अश्लीलता थी। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 6 फिल्मों के बारे में बताते हैं जो किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में रहीं।
Best of 2018: 'पद्मावत' ही नहीं इन 5 फिल्मों ने भी मचाया बवाल, एक तो एडल्ट सीन से बार-बार हुई ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' साल 2018 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म इस साल 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होने से पहले इसकी कहानी और नाम को लेकर बहुत बवाल हुआ था। यहां तक कि लोगों ने इस फिल्म के रिलीज होने पर आत्मदाह की धमकी भी दी थी। आखिरकार इस फिल्म का नाम बदलना पड़ा। पहले इस फिल्म का नाम 'पद्मावती' था जो बाद में बदलकर 'पद्मावत' रख दिया गया था।
केदारनाथ
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' अब तक 45 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'केदारनाथ' सैफ अली खान की बेटी की डेब्यू फिल्म है। उत्तराखंड में 'केदारनाथ' फिल्म बैन है जिसकी वजह फिल्म में लव-जेहाद को दिखाया जाना है। फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा है। 'केदारनाथ' की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
लवयात्री
सलमान खान ने इस साल 'लवयात्री' फिल्म से अपने जीजा आयुष शर्मा को लांच किया है। इस फिल्म में आयुष के अपोजिट वारीना हुसैन थीं। 'लवयात्री' फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपने नाम को लेकर विवाद में फंस गई थी। पहले 'लवयात्री' फिल्म का नाम 'लवरात्रि' था जिसे लेकर मुजफ्फरपुर कोर्ट में पिटीशन दाखिल की गई थी। पिटीशन में कहा गया था कि फिल्म का नाम से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इस पिटीशन के बाद फिल्म का नाम 'लवरात्रि' से बदलकर 'लवयात्री' कर दिया गया था।
मनमर्जियां
तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल की फिल्म 'मनमर्जियां' भी विवादों में फंस चुकी है। 'मनमर्जियां' फिल्म में आपत्तिजनक सीन को लेकर उत्तराखंड सिख फेडरेशन ने आक्रोश जताया था। इस संबंध में फेडरेशन ने डीएम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा था। यहां तक कि सिनेमाहॉल में फिल्म के पोस्टर्स फाड़े गए थे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था।