फिल्म निर्माता और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में चल रहे बायकॉट के ट्रेंड पर खुलकर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने फिल्म लाइगर के बहिष्कार पर भी बेबाकी से बात की। गोल्डी के मुताबिक एक अच्छी फिल्म के बीच में कोई ट्रेंड नहीं आ सकता जो उसे प्रभावित करे।
2 of 4
गोल्डी बहल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित लाइगर में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने अभिनय किया। यह फिल्म समीक्षकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई जिसके बाद टिकट खिड़की पर भी इसका कारोबार बहुत ही कम रहा। ताजा आंकड़ो के मुताबिक बड़े बजट में बनी यह फिल्म अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। इंटरव्यू के दौरान जब गोल्डी से जब पूछा गया कि क्या बायकॉट कॉल की वजह से लाइगर फ्लॉप रही? इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे नहीं लगता कि फिल्म का बहिष्कार करने की प्रवृत्ति के कारण कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो सकती है। मेरी समझ यह है कि अगर आप फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जाने वाले लोगों का प्रतिशत सोशल मीडिया पर देखेंगे तो आपको वहां से जवाब मिल जाएगा।'
3 of 4
गोल्डी बहल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बहिष्कार के बारे में बात करते हुए गोल्डी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने यह भी कहा, 'मुझे लगता है कि कोई भी चलन या कोई भी चीज एक अच्छी फिल्म को सफल होने से नहीं रोक सकती है। मैं इस पर दृढ़ विश्वास करता हूं। मैं इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से हूं और अगर कोई फिल्म दर्शकों से कनेक्ट होती है तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन साथ ही, यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस नकारात्मकता को बढ़ा रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इस तरह के नफरत फैलाने वाले अभियान फिल्म के प्रदर्शन को प्रभावित कर रहे हैं या यह फिल्म के साथ मेल खा रहा है। एक अच्छी फिल्म सभी बाधाओं के बावजूद काम करेगी।'
4 of 4
गोल्डी बहल, सोनाली बेंद्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'लाइगर' की विफलता के बाद विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म जन गण मन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसे भी पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया जाना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि इस समय फिल्म को बनाना ठीक नहीं है।