साउथ फिल्म 'गॉडफादर' की शूटिंग जब से शुरू हुई है तब से ही यह सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ सलमान खान दिखाई देंगे। सलमान खान इस फिल्म के जरिए साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। इसी वजह से फैंस 'गॉडफादर' के लिए काफी एक्साइडेट हैं। 'गॉडफादर' में चिरंजीवी और सलमान खान का एक डांस नंबर है, जिसकी झलक अब सामने आ गई है। चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर सेट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सलमान खान के साथ थिरकते दिख रहे हैं।
2 of 4
फिल्म गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह सलमान खान के साथ दिखाई तो दे रहे हैं लेकिन दोनों अभिनेताओं का चेहरा नहीं दिख रहा है। तस्वीर में दोनों की पीठ नजर आ रही है और उनके आस-पास काफी सारी बैकग्राउंड डांसर्स हैं। हालांकि, इस तस्वीर से ये समझा जा सकता है कि सलमान और चिरंजीवी का यह गाना काफी रॉकिंग होने वाला है क्योंकि दोनों ही इस तस्वीर में सूट-बूट पहने एक दम जेंटलमैन लग रहे हैं और दोनों का एक पैर हवा में है। यानी ये तस्वीर शूट के दौरान ली गई है। इस गाने को प्रभु देवा कॉरियोग्राफ कर रहे हैं।
3 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ चिरंजीवी ने कमेंट में लिखा, 'फिल्म गॉडफादर के लिए भाई सलमान खान के साथ पैर मिलाते हुए। प्रभु देवा की कोरियोग्राफिंग सर्वश्रेष्ठ है।' सलमान खान और चिरंजीवी की यह तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले, मेकर्स ने इस फिल्म से चिरंजीवी का पहला लुक जारी किया था, जिसमें चिरंजीवी एक कुर्सी पर बैठे दिखे थे। यह फिल्म मेगास्टार चिरंजीवी की 153वीं फिल्म है।
4 of 4
film godfather
- फोटो : ट्विटर
'गॉडफादर' का निर्देशन मोहन राजा कर रहे हैं। यह मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'लुसिफर' का रीमेक है। फिल्म 'लुसिफर' में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए थे। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'गॉडफादर' में सलमान खान भी उनके जैसा ही रोल प्ले करते नजर आएंगे। सलमान खान और चिरंजीवी के अलावा, इस फिल्म में नयनतारा, सत्यदेव कंचन और जय प्रकाश जैसे कलाकार नजर आएंगे।