दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन ने सभी की आंखें नम कर दी थीं। अभिनेता भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन अपने फैंस और परिवार वालों के दिलों में वह हमेशा मौजूद रहेंगे। अभिनेता से जुड़ी तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर में दिखाई दे रही बच्ची को पहचानने का चैलेंज एक-दूसरे को दे रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन है तस्वीर में दिखाई दे रही बच्ची...
2 of 4
ऋषि कपूर और नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर और नीतू कपूर अपने जमाने के पावर कपल्स में से एक हुआ करते थे। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 1980 में बड़े पैमाने पर हुई थी, जिसमें बॉलीवुड की सभी हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी की वायरल हो रही इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर स्टेज पर खड़े हैं। ऐसे में उनके साथ कई लोग मौजूद हैं, जो फोटो क्लिक करा रहे हैं और दोनों के आगे हाथ में गुलदस्ता लिए एक छोटी सी लड़की बड़े ही प्यार से मुस्कुरा रही है। अब वायरल होती इस तस्वीर में लोग इस बच्ची की ही बात कर रहे हैं।
3 of 4
रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फोटो में दिखाई दे रही है यह बच्ची, आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइन में से एक है। शायद ही आप इस बच्ची को पहचान पाएंगे, तो ऐसे में आपको बता दें कि यह कोई और नहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। रवीना 90 के दशक से ही लोगों के दिलों पर राज करती हैं और आज भी इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बना रखी है।
4 of 4
रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी की है और उनकी एक बेटी व बेटा है। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री 'केजीएफ 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, यश और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में थे। वहीं, अब फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।