बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने पति निक जोनस के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करती रहती हैं। वहीं निक भी पत्नी के लिए प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में हाल ही में निक ने प्रियंका द्वारा दिए गए सबसे बेशकीमती उपहार के बारे में खुलासा किया है।
2 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
दरअसल हाल ही में निक ने एक इंटरव्यू में प्रियंका के बारे में बातचीत करते हुए कहा, ''मेरी लाइफ में मोबाइल फोन और स्लीपिंग मास्क सबसे जरूरी चीजों में से एक हैं। इसके अलावा मेरी वाइफ प्रियंका चोपड़ा की दी हुई अंगूठी भी मेरी लिए बहुत खास है। यह एक बेशकीमती गिफ्ट है।'
3 of 5
priyanka nick
- फोटो : social media
इंटरव्यू में निक आगे कहते हैं कि, 'यह अंगूठी मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह किसी ऐसे व्यक्ति ने दी है। जो मुझे बहुत प्यार करती है और मेरा बहुत ध्यान रखती हैं और मेरे साथ अपनी सारी जिंदगी बिताना चाहती हैं।' बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में शादी को एक साल पूरा होने पर निक- प्रियंका ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी।
4 of 5
priyanka nick
- फोटो : social media
गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने जोधपुर के उमेद भवन से अपनी रॉयल वेडिंग की थी। शादी के एक साल बाद हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ कि प्रियंका और निक की शादी से उमेद भवन होटल को तीन महीने की आमदनी हुई थी । इसकी जानकारी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पुनीत चटवाल ने दी थी। एक कार्यक्रम के दौरान पुनीत ने बताया कि पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका-निक की शादी हुई थी। इन चार दिनों में प्रियंका और निक ने तीन करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे।
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर की करें तो प्रियंका आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
VIDEO: जानें क्यों दीपिका पादुकोण ने मांग लिया फोटोग्राफर का मोबाइल, फिर हुआ कुछ ऐसा