महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते हुए कोरोना मामलों की रोकथाम के लिए सरकार गंभीर नजर आ रही है और इसके लिए एक बार फिर से सख्ती से दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। इस बीच अभिनेत्री गौहर खान पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने को लेकर बीएमसी (मुंबई महानगर पालिका) ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब इस मामले में अभिनेत्री की तरफ से बयान जारी किया गया है।
2 of 5
गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
गौहर खान की टीम ने अभिनेत्री का स्टेटमेंट जारी कर मामले में प्रतिक्रिया दी है। इसमें कहा गया है ‘गौहर खान के लिए शुभकामनाएं भेजने वाले प्रत्येक व्यक्ति का शुक्रिया। यहां उनकी ताजा रिपोर्ट है। वे सभी प्रकार की जांच में नेगेटिव पाई गई हैं। वह कानून का पालन करने वाली नागरिक हैं और बीएमसी के सभी कायदों के साथ उनका सहयोग कर रही हैं। सभी से आग्रह है कि इन अटकलों पर अब विराम लगाया जाए।’
3 of 5
गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
आगे लिखा गया है ‘गौहर खान बीएमसी की सभी प्रक्रिया में पूरा योगदान दे रही हैं। सभी से अनुरोध है कि अफवाहें न फैलाएं और गौहर की भावनात्मक स्थिति को समझें, क्योंकि उन्होंने हाल ही में दस दिन पहले अपने पिता को खोया है। यह समय उनके लिए काफी मुश्किल है। उनके दुख के समय में उन्हें संभलने दें।’
4 of 5
गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
ये स्टेटमेंट गौहर की टीम की तरफ से जारी किया गया है। बता दें कि उनपर आरोप है कि वे कोरोना गाइडलाइंस को नजरअंदाज करते हुए शूटिंग करने निकल गई थीं। खबरों के मुताबिक़ कहा जा रहा था कि वे कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं। ऐसे में जब बीएमसी जांच के लिए उनके घर पहुंची तो वो नदारद मिलीं।
5 of 5
गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
इसके बाद बीएमसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनपर एफआईआर दर्ज करवा दी। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं और इन्हें रोक पाना सरकार के लिए चुनौती साबित हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुई राज्य के नागपुर समेत कुछ अन्य शहरों में दोबारा लॉकडाउन भी लगाया गया।