पिछले दिनों इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, फिलिस्तीनी संगठन हमास और यरूशलम के बीच हिंसा ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया था। दोनों ओर से लगातार हुए हमलों से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस भयावह मुद्दे पर कई फिल्मी सितारों समेत हॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी राय रखी थी। कंगना रणौत समेत गैल गैडोट, इरफान पठान सभी ने बेबाकी से इस मुद्दे पर टिप्पणी की थी। वहीं अब गौहर खान ने भी इसपर अपनी बात रखी है। गौहर खान खुलकर फिलीस्तीन के समर्थन में उतर आई हैं और इस्रायल से संबंधित उत्पादों को बहिष्कार करने की बात कह रही हैं। इसके साथ ही गौहर ने कुछ उत्पादों और उनकी कंपनी के नाम भी साझा किए हैं। बता दें कि गौहर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विवाद: फिलिस्तीन के समर्थन में उतरीं गौहर खान, इन इस्राइली उत्पादों के बहिष्कार का आग्रह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 20 May 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन