बिग बॉस 7 की विजेता और अभिनेत्री गौहर खान अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। दोनों की प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। उनकी शादी की रस्में मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में निभाई जाएंगी जहां परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे। गौहर बेबाक अभिनेत्रियों में से मानी जाती हैं इस वजह से वह कई बार सुर्खियों में भी रहती हैं। तो चलिए जानते हैं गौहर खान से जुड़े कुछ विवादों के बारे में।
2 of 6
गौहर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
2011 में गौहर खान अपनी लिप सर्जरी को लेकर चर्चा में रहीं। उनकी लिप सर्जरी बेहद खराब रही। यही नहीं इसके चलते उन्होंने शूट्स भी रद्द कर दिए। गौहर उस दौरान टीवी शो "खान सिस्टर्स" कर रही थीं। इसमें उन्होंने अपनी बहन निगार के साथ हिस्सा लिया था।
3 of 6
गौहर खान, निगार खान
- फोटो : खान सिस्टर्स
एक इंटरव्यू में गौहर ने यह कबूल करते हुए कहा था कि 'मैंने एक लिप सर्जरी ट्राई की थी जिसका असर तीन-चार घंटे के लिए रहता है। सर्जरी के बाद मेरे लिप्स की शेप जिस तरह से आई वह मुझे अच्छी नहीं लगी। मैं बिल्कुल कैमरे पर नहीं आना चाहती थी। इस वजह से "खान सिस्टर्स" की शूटिंग रोकनी पड़ी।'
4 of 6
गौहर खान
- फोटो : instagram/gauhar_kkhan
रियलिटी शो 'रॉ स्टार' के फिनाले को गौहर होस्ट कर रही थीं तभी अचानक किसी लड़के ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। गौहर ने सेट पर ही रोना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़के ने थप्पड़ मारने की वजह बताते हुए कहा था कि गौहर मुस्लिम हैं उन्हें इतने छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए इसलिए उसने गौहर को थप्पड़ मारा।
5 of 6
गौहर खान, कुशाल टंडन
- फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस गौहर की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। वह सीजन सात की विजेता हैं। शो के दौरान गौहर और कुशाल टंडन के बीच नजदीकियां बढ़ीं। घर से निकलने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहे। दोनों की लव स्टोरी ने शो को टीआरपी भी खूब दिलाई। शो से बाहर आने के कुछ ही महीनों बाद लव बर्ड्स गौहर और कुशाल अलग हो गए। तब लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए कि क्या यह सब केवल शो जीतने की प्लानिंग थी।