जल्द ही फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में नजर आने वाले 'फुकरे' फेम एक्टर पुलकित सम्राट ने अपने एक्टिंग स्किल्स से सबके दिलों में खास जगह बनाई है। 'वीरे की वेडिंग' में पुलकित, वीर अरोड़ा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में वे उलझी हुई लव लाइफ से जूझते नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ और करियर को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं...
पुलकित ने अपने हेल्पिंग नेचर के बारे में बताया कि वे हमेशा इसी चक्कर में फंसते हैं। दूसरों की मदद करने की वजह से वे हमेशा मुश्किल में पड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि वे खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं।
बॉलीवुड में बायोपिक बनाने की बाढ़ सी आ गई है, ऐसे में वे किसकी बयोपिक में काम करना चाहते हैं, इस सवाल पर पुलकित ने कहा, मैं राजेश खन्ना की बायोपिक में काम करना चाहता हूं। बता दें कि पुलकित और राजेश खन्ना का जन्मदिन एक ही दिन आता है।
पुलकित ने आगे कहा कि वे राजेश खन्ना की फिल्म 'आराधना' की रीमेक में काम करना चाहते हैं। 'इसमें राजेश खन्ना आर्मी में होते हैं यह एक जबरदस्त फिल्म हैं। मुझे फैंटेसी फिल्में करना ज्यादा पसंद हैं।' बता दें कि वीरे की वेडिंग में जिम्मी शेरगिल भी अहम भूमिका में हैं।
बता दें फिल्म 'वीरे की वेडिंग' की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया था। पहले इस फिल्म को 9 मार्च को रिलीज किया जाना था लेकिन अब यह 2 मार्च को रिलीज होगी। 2 मार्च को अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'परी' भी रिलीज होने जा रही है।