सुशांत सिंह राजपूत का निधन उनके फैंस के लिए सदमे की तरह था। मामला अब सीबीआई जांच तक पहुंच चुका है। हर दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता के वीडियोज और तस्वीरें साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच सुशांत के डॉगी फज का एक वीडियो वायरल हो रहा रहा है।
2 of 5
सुशांत का पालतू कुत्ता
- फोटो : ट्विटर
इस वीडियो में फज आज भी अपने मालिक सुशांत सिंह के आने का इंतजार करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो के बारे में यह बता पाना मुश्किल है कि यह वीडियो कब का है, लेकिन इसे देखने के बाद हर कोई फज के लिए उदास है। वीडियो में सुशांत का पालतू कुत्ता उनकी बाइक के चक्कर लगाता हुआ दिख रहा रहा। बता दें, सुशांत सिंह अपने पेट डॉग फज को बच्चों की तरह प्यार करते थे।
3 of 5
अपने पालतू कुत्ते के साथ सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन के तुरंत बाद भी उनके डॉगी के कई वीडियोज वायरल हुए थे। सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फज का वीडियो पोस्ट किया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि 'फज अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से दरवाजे की ओर देखता रहता है।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का पालतू कुत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो सुशांत के निधन के बाद उनका परिवार फज को अपने साथ बिहार के पटना स्थित घर पर ले गया हैं। इससे पहले अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें सुशांत के पिता केके सिंह और फज नजर आए थे। फैंस ने इस तस्वीर को खूब पसंद किया था।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। CBI की टीमें लगातार केस के हर पहलू, हर गवाह और हर शक पर काम कर रही हैं।