आम इंसान हो या कोई बॉलीवुड स्टार हर किसी के लिए रोजाना एक जैसा काम करना काफी बोरिंग हो जाता है। ऐसे में लोग बीच-बीच में हंसी-मजाक कर अपने काम को मजेदार बनाने की कोशिश करते रहते हैं। फिल्मों की शूटिंग देखने में भले ही दिलचस्प लगे, लेकिन जो यह काम रोज-रोज करता है उसे कई बार बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में कई बार सेट पर हंसी मजाक का माहौल बनाया जाता है, जिससे लोगों को यह काम बोझिल न लगे। आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के कुछ उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेट पर प्रैंक के लिए काफी मशहूर हैं।
Bollywood Stars: फिल्म के सेट पर प्रैंक के लिए मशहूर हैं ये बॉलीवुड सितारे, किस्से जान रह जाएंगे हैरान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अजय देवगन का है। अजय यूं तो दिखने में बहुत ही शांत स्वभाव के लगते हैं, लेकिन वह सेट पर प्रैंक के लिए काफी मशहूर हैं। अजय देवगन अब तक कई बार सेट पर क्रू को अपने मजाक से हैरान कर चुके हैं। एक बार उन्होंने अपने एक को-स्टार को गाजर का हलवा बताकर मिर्ची का पेस्ट खिला दिया था। वहीं, काल फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने सबको ऐसी कहानी बताई, जिससे लोगों को यकीन हो गया कि वो जहां रुके हैं वह जगह वाकई भूतिया है।
Filmy Wrap: ट्विटर पर हुई भूल के लिए बिग बी ने मांगी माफी और शीजान के सपोर्ट में उर्फी, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में जाना जाता है। आमिर अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में गंभीर भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि वह सेट पर मस्ती-मजाक करने में पीछे नहीं रहते। अंदाज अपना अपना की शूटिंग के दौरान उन्होंने अभिनेत्री रवीना टंडन के चेहरे पर कॉफी फेंकने नाटक किया था, इस मजाक से रवीना काफी ज्यादा डर गई थीं। बाद में, दंगल की शूटिंग के दौरान भी इसी तरह का मजाक उन्होंने फातिमा सना शेख के साथ भी किया था।
Avatar 2: नंबर वन हॉलीवुड फिल्म बनी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहुंची दूसरे नंबर पर
फिल्मों के साथ अक्षय रियल लाइफ में भी काफी मस्ती मजाक करते हैं। सेट पर अक्सर लोगों के साथ प्रैंक किया करते हैं। इसका खुलासा अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने किया था। उन्होंने बताया था किअक्षय अक्सर लोगों के फोन लेकर किसी को भी मैरिज प्रपोजल भेज देते हैं।
Amitabh Bachchan: ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हो गई एक भूल, माफी मांगने के बाद भी आ गए ट्रोल्स के निशाने पर
अभिषेक बच्चन लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं। वह भी शूटिंग सेट पर प्रैंक करने के लिए जाने जाते हैं। उनका एक किस्सा काफी मशहूर है। एक बार उन्होंने फराह खान का फोन लेकर अपने बारे में अच्छी-अच्छी बातें ट्वीट कर दी थीं।
Urfi javed: उर्फी ने शीजान खान के परिवार को किया सपोर्ट? इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखी यह बात