कुछ देर पहले ही मुंबई के चकला श्मशान गृह में रीता भादुड़ी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया । रीता को किडनी की समस्या थी, जिसके चलते उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था । आज सुबह उनके निधन की खबर आई ।
VIDEO: रीता भादुड़ी के पार्थिव शरीर को देख फूट-फूटकर रो पड़ीं शबाना आजमी, पास बैठ सहलाती रहीं सिर
रीता के अंतिम दर्शन के लिए उनके परिवारवाले दोस्त वहां मौजूद थे। सतीश शर्मा, अंजू महेंद्रू, शिशिर शर्मा, शबाना आजमी और भूमिका गुरुंग सबसे पहले पहुंचे थे । रीता की भतीजी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई थी ।
A post shared by POP Diaries (@ipopdiaries) on
अंतिम विदाई के वक्त सबकी आंखें नम थीं । रीता की भतीजी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई थी इसके बाद उन्हें काफी दिक्कतें होने लगी थीं । पिछले एक महीने से उनकी तकलीफें ज्यादा बढ़ गई थीं ।
A post shared by Mumbai Cinema Paradiso (@mumbaicinema) on
रीता भादुड़ी के कोस्टार विवेक दहिया और अनूप सोनी ने उनके निधन पर दुख जताया है । वहीं 'भाभी जी घर पर हैं' की शुभांगी खरे भी रीता की मौत से दुखी हैं । उन्होंने कहा, 'रीता जी के बारे में सुनकर दुख हुआ । वो एक खूबसूरत महिला थीं । उनका दिल बहुत साफ था । वो सेट पर पॉजिटिव एनर्जी के साथ आती थीं । हम लोग सेट पर एक परिवार की तरह रहते थे । जैसे ही मैंने उनके बारे में सुना बहुत सी पिछली बातें मेरे दिमाग में चलने लगीं ।'
A post shared by Babu Prabha (@babu.prabha.7) on
रीता की दोस्त और एक्ट्रेस जरीना ने बताया, '5 दिन पहले ही हम दोनों मिलने का प्लान बना रहे थे लेकिन फिर कैंसिल हो गया । काश प्लान कैंसिल ना होता तो मुझे पता चल जाता कि वो बीमार थीं । वो हॉस्पिटल में थीं और मैं उनसे मिल भी नहीं पाई । FTII के दिनों में हम बैचमेट थे और वो मेरी क्लोज फ्रेंड भी थी ।