सिनेमा में कभी-कभी खूबसूरत अभिनेत्रियों को भी बॉडी शेमिंग जैसी तकलीफों से गुजरना पड़ता है। मुश्किल उनके लिए और बढ़ जाती है जिनकी शारीरिक बनावट पहले से ही सामान्य से अलग है। अभिनेत्री मानवी गगरू को इस मुश्किल का सामना बहुत करना पड़ा है। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें कभी किसी फिल्म या वेब सीरीज में एक ग्लैमरस लड़की के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश नहीं की गई। वह कहती हैं, 'मैंने हमेशा किसी बेचारी लड़की या बहुत ही प्यारी सी बेटी का किरदार ही निभाया है।
2 of 9
Four More Shots Please' Season 2
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के दूसरे सीजन में जल्द दिखने वाली मानवी बताती हैं, 'इस वेब सीरीज में मैं थोड़ी सी ग्लैमरस बन कर आई हूं। पहले सीजन में सिद्धि पटेल को लगता है कि पढ़ने के लिए कॉलेज जाएगी, उसके बाद शादी करेगी और बच्चे पैदा करेगी। यही उसकी जिंदगी है। लेकिन एक वक्त उसे लगता है कि यह तो सिर्फ उससे कहा गया है। यह उसका फैसला नहीं है। इसमें मैं उसका तो कुछ है ही नहीं। दूसरे सीजन में वह अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने की कोशिश कर रही है।'
3 of 9
Four More Shots Please
- फोटो : social media
मानवी के अलावा इस शो में कीर्ति कुल्हाड़ी, सयोनी गुप्ता और बानी जे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ के संबंधों के बारे में मानवी कहती हैं, 'मेरे इस शो के तीनों सह कलाकारों के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं सयोनी को पहले से जानती थी, लेकिन कीर्ति और बानी को मैं इस शो के दौरान ही मिली। मुंबई में भी मैं और शायोनी एक दूसरे के घर के पास रहते हैं। इसलिए हमारा मिलना जुलना बना रहा था। जब हमने इस शो के लिए वर्कशॉप शुरू की, तब मैं बानी के बहुत करीब आ गई थी। क्योंकि हम रिहर्सल के लिए अक्सर साथ जाया करते थे। बानी दिल की बहुत साफ लड़की है। उसे कोई पसंद आता है, तो वह उसे एकदम अपना बना लेती है।'
4 of 9
मानवी गगरू
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉडी शेमिंग की समस्या को लेकर उनका मानना है कि मोटा होने का मतलब यह नहीं है कि कोई लड़की ग्लैमरस नहीं हो सकती है। वह बताती हैं, 'पहले सीजन में सिद्धि की मां उसके खाने पर कंट्रोल करती हैं और उसे डाइट पर रखती है। वह मोटी है लेकिन फिर भी ग्लैमरस है। 'उजड़ा चमन' में मेरा किरदार बहुत अलग था। उसमें मैंने एकदम साधारण लड़की का किरदार निभाया था। उसे आत्मविश्वास बहुत था, और वह प्यार की तलाश में थी।'
5 of 9
मानवी गगरू
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी सिंह के साथ अपनी पिछली फिल्म 'उजड़ा चमन' में मानवी ने मोटा दिखने के लिए बॉडी सूट का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया, 'निर्देशक चाहते थे कि मैं अपना वजन बढ़ा लूं, लेकिन मैंने मना किया कि मैं वजन नहीं बढ़ा सकती। एक कलाकार के लिए जरूरी है कि वह अलग-अलग किरदार निभाए। लेकिन कभी-कभी प्राकृतिक तौर पर यह मुमकिन नहीं हो पाता कि वह अपने शरीर में बदलाव करके किसी किरदार को कर पाए।'