जया प्रदा 80 के दशक की उन हीरोइनों में से एक रहीं जिन्होंने ना सिर्फ फिल्मी परदे पर राज किया बल्कि लोगों के दिलों पर भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। बेशक अब वो फिल्मों से दूर राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन आज भी लोग उनकी अदा और खूबसूरती के दीवाने हैं।
FlashBack : इस हीरोइन की पहली कमाई दस रुपए थी, बाद में ऐसा स्टारडम मिला हर कोई दंग रह गया
जया प्रदा का फिल्मों में आना 'लक बाय चांस' की बात थी और उसी चांस ने उनकी जिंदगी का कायापलट कर दिया । लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज करोड़ों की मालकिन जया प्रदा की पहली कमाई सिर्फ दस रुपए थी ?
FlashBack : इस हीरोइन की पहली कमाई दस रुपए थी, बाद में ऐसा स्टारडम मिला हर कोई दंग रह गया
ये तब की बात है जब जया प्रदा स्कूल में थीं उस वक्त स्कूल के एक फंक्शन में जया प्रदा ने छोटा सा डांस किया था। उस फंक्शन में साउथ फिल्मों के डायरेक्टर के बी तिलक भी थे और जया के डांस को देखते ही वो इंप्रेस हो गए। उन्होंने तभी मन बना लिया कि अपनी फिल्म में वो जया को ही साइन करेंगे और बस उन्होंने जया को अपनी फिल्म में तीन मिनट के डांस का ऑफर दिया।
FlashBack : इस हीरोइन की पहली कमाई दस रुपए थी, बाद में ऐसा स्टारडम मिला हर कोई दंग रह गया
जया झिझक के मारे उस ऑफर को हां नहीं कह पाईं, लेकिन परिवार के मनाने के बाद वो फिल्म में डांस करने के लिए तैयार हो गईं। उस वक्त जया प्रदा सिर्फ 12 साल की थीं और इतनी छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपने डांस से लोगों के दिलों पर जो जादू किया वो सभी ने देखा।
FlashBack : इस हीरोइन की पहली कमाई दस रुपए थी, बाद में ऐसा स्टारडम मिला हर कोई दंग रह गया
इस तीन मिनट के डांस के लिए जया प्रदा को दस रूपए फीस के तौर पर मिले थे और इसी डांस ने उनकी तकदीर बदल दी। निर्देशक के बी तिलक जया प्रदा के डांस और हुनर के इस कदर कायल हुए कि उन्होंने फिल्म का सिर्फ वही हिस्सा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों को दिखाया।