बिग बॉस में बेहतरीन पारी खेलने के बाद अब सपना चौधरी फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म में सपना अभय देओल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सपना ने टीवी और फिल्मों के लिए कुछ आइटम सॉन्ग भी शूट किए हैं।
बिग बॉस ने सपना को पैसा और नाम दोनों दिया। एक लीडिंग वेबसाइट से बात करने के दौरान सपना ने बताया कि वो बिग बॉस करने के बाद काफी खुश हैं। जब उनसे पूछा गया कि बिग बॉस के घर में वो चीजें क्यों नहीं कर पाईं जिसकी उनके फैंस को उम्मीद थी?
इसके जवाब में सपना ने कहा, 'मैं सबकी बैंड बजाकर ही आई हूं। नॉर्थ इंडिया वाले साइलेंट बम होते हैं। जल्दी से नहीं बोलते, लेकिन जब उन्हें कोई छेड़ता है, तो वो छोड़ते नहीं हैं। मैंने भी यही किया'। साथ ही सपना ने ये भी बताया कि उनका बिग बॉस में मन नहीं लगता था।
सपना चौधरी ने आगे बताया, 'मुझे बिग बॉस के घर में एडजस्ट होने में दिक्कत हो रही थी। इसीलिए जब मैं बाहर आई तो मुझे बिल्कुल दुख नहीं हुआ।' सपना ने यह भी कहा कि बिग बॉस के घर में जाने के बाद बाहर की दुनिया याद नहीं रहती है। ना मोबाइल फोन और ना कोई काम।
सिक्योरिटी गार्ड्स रखने पर सपना ने कहा, 'गार्ड्स सेलेब्रेटी के लिए भगवान की तरह होते हैं। वो 24 घंटे हमारे साथ रहते हैं। उनका कर्जा नहीं उतारा जा सकता। जिस दिन मैं बिग बॉस के घर में गई, सब सिक्योरिटी गार्ड्स रोए थे।' इतना ही नहीं सपना सलमान खान को लेकर भी एक बड़ा बयान दे डाला।