दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली में सिंगर की धूम, बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश; लाइव आकर कहा शुक्रिया
- शुक्रवार को दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का शानदार कॉन्सर्ट हुआ।
- इस कॉन्सर्ट के साथ दिलजीत ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ टूर की शुरुआत की।
- जानिए दिलजीत के इस कॉन्सर्ट में क्या कुछ रहा खास।
विस्तार
भारी बारिश के बीच हुआ शो
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा इंडिया टूर' दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में शुरू हुआ। भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच सिंगर ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम में जबरदस्त माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से पूरा कराने के लिए आयोजन स्थल के आसपास करीब 2,000 निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।
दिलजीत के इस कॉन्सर्ट में शानदार स्टेज लाइटिंग, लेजर लाइट्स और आतिशबाजी ने चार चांद लगा दिए। इसके अलावा आसमान में एक बड़ा ड्रोन शो भी देखने को मिला। ड्रोन की मदद से आसमान में दिलजीत का मशहूर डायलॉग 'पंजाबी आ गए ओए!' लिखा गया। इस नजारे ने वहां मौजूद फैंस का खूब ध्यान खींचा। वहीं, आसपास के इलाकों में आधी रात तक ट्रैफिक पर पाबंदियां भी लगाई गई थीं।
देखें शो का वीडियो-
देर रात दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर लाइव भी आए। सेशन में उन्होंने दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली वालों ने इतना अच्छा इंतजाम किया। आधी रात तक मेट्रो चलाई। इतनी टाइट सिक्योरिटी दी। सबका बहुत शुक्रिया।’
इसके बाद कहां होगा अगला कॉन्सर्ट?
- इसके बाद अगला शो 15 नवंबर को इंदौर में होना है।
- इसके बाद वह 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे।
- चंडीगढ़ में भी उनके कॉन्सर्ट की घोषणा की गई है, लेकिन इसकी तारीख और अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- सारा अली खान के केदारनाथ दौरे पर विवाद: 'मंदिर पर्यटन स्थल नहीं...', संत जितेंद्रानंद सरस्वती ने उठाए सवाल