मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं, अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: सलमान ने बुक किया 'जवान' का पहला टिकट और मुसीबत में फंसी कंगना की 'तेजस', पढ़ें फिल्मी खबरें
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की सुर्खियां जोरो पर हैं। दोनों के लिंकअप की खबर तब से चल रही हैं, जब बीते वर्ष ये साथ में कृति सेनन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इसके बाद करण जौहर के चैट शो में खुद आदित्य ने भी इस बात का संकेत दिया। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने यह जिक्र किया कि आदित्य रॉय कपूर एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिसका नाम 'ए' से शुरू होता है।
Aditya Roy Kapur: स्पेन में एक म्यूजिक कंसर्ट में साथ पहुंचे आदित्य-अनन्या, अफेयर की खबरों को फिर दी हवा
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो बीते 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इसकी कहानी की सराहना जरूर हुई थी। ऑडियंस और क्रिटिक्स से तारीफें पाने के बाद अब ज्विगाटो को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के खास कलेक्शन की लाइब्रेरी में जगह मिल गई है। जैसे ही ज्विगाटो को ऑस्कर में खास जगह मिली, वैसे ही फिल्म की डायरेक्टर और को-राइटर नंदिता दास ने तंज कस दिया है।
Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में मिली जगह, नंदिता दास ने OTT प्लेटफॉर्म पर कसा तंज
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। जहां एक तरफ अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ वह बी-टाउन सेलेब्स पर तंज कसने से भी परहेज नहीं करती हैं। अब हाल ही में, कंगना ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का एक क्लिप शेयर किया है। साथ ही सोनम कपूर पर भी निशाना साधा है। आइए जानते है पूरा माजरा क्या है...
Kangna Ranaut: कंगना की अंग्रेजी पर सोनम ने कसा तंज, पंगा क्वीन के मुंहतोड़ जवाब से करण जौहर भी आए लपेटे में
कंगना रनौत पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री की फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर प्रमुख भूमिका में थे। इसके बाद कुछ ही दिनों पहले अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म तेजस की घोषणा कर दी है। यह फिल्म दशहरा के खास मौके पर रिलीज होगी। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म धूम मचा रही है, वैसे-वैसे कंगना मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं।
Kangana Ranaut: रिलीज से पहले ही मुसीबत में फंसी कंगना की 'तेजस', टीम पर लगा धोखेबाजी का आरोप