मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ खास और दिलचस्प होता ही रहता है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक भी रहते हैं। फिल्मों और टीवी के सितारे भी अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ा अपडेट समय-समय पर देते हैं । ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
Filmy Wrap: विवेक ने भेजा सीएम ममता को कानूनी नोटिस और राखी सावंत का भाई गिरफ्तार, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चे में हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' में नजर आने वाले हैं। पहले खबर थी कि फिल्म को इस शुक्रवार को सिनेमानघरों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है। जी हां, 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट टाल दी गई है। फिल्म अब 26 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Nawazuddin Siddiqui: 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म देगी दस्तक
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी फिल्म के खिलाफ टिप्प्णी करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। बीते दिन (9 मई) ममता बनर्जी ने 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करते हुए विवेक की फिल्म पर भी निशाना साधा था।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सीएम ममता को भेजा लीगल नोटिस, 'द कश्मीर फाइल्स' पर की थी टिप्पणी
संगीत जगत के दिग्गज सिंगर कुमार सानू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर ने दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। आज भी लोग उनके गाने के फैन हैं। वहीं, गायक बेटी शैनन के ने गायकी के साथ अभिनय की दुनिया में भी अपना करियर बनाने की सोची और अब वह बाइकर्स की जिंदगी पर बनी फिल्म 'चल जिंदगी' के जरिये अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। अब बेटी के डेब्यू को लेकर कुमार सानू से हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
Kumar Sanu: बेटी शैनन के एक्टिंग डेब्यू से अनजान थे कुमार सानू, जानकारी मिलने पर ऐसा था गायक का रिएक्शन
पिछले काफी दिनों से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स यानी नशीली दवाइयों के उपयोग का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। यह मुद्दा इतना गर्मा गया है कि अब सेट पर पुलिस की मौजूदगी में शूटिंग की भी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इस बीच अब हाल ही में मलयालम निर्माता और अभिनेत्री सैंड्रा थॉमस ने अब केरल फिल्म इंडस्ट्री में कथित रूप से व्याप्त नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में बात की है। साउथ की बहुत सी फिल्मों का निर्माण कर चुकीं निर्माता ने बताया है कि अभिनेताओं द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग का असर अब प्रोड्यूसर्स पर पड़ रहा है। सैंड्रा ने जोर देकर कहा कि इसे नियंत्रित करने की जरूरत है और अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की भी जरूरत है।
Sandra Thomas: मलयालम इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर निर्माता का बड़ा बयान, बोलीं- इस पर लगाम लगाने की जरूरत