फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kumar Sanu reveals he was not aware of her daughter Shannon K acting debut in bollywood from chal zindagi film

Kumar Sanu: बेटी शैनन के एक्टिंग डेब्यू से अनजान थे कुमार सानू, जानकारी मिलने पर ऐसा था गायक का रिएक्शन

Tue, 09 May 2023 04:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 09 May 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Kumar Sanu reveals he was not aware of her daughter Shannon K acting debut in bollywood from chal zindagi film
कुमार सानू, शैनन - फोटो : सोशल मीडिया

संगीत जगत के दिग्गज सिंगर कुमार सानू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर ने दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। आज भी लोग उनके गाने के फैन हैं। वहीं, गायक बेटी शैनन के ने गायकी के साथ अभिनय की दुनिया में भी अपना करियर बनाने की सोची और अब वह बाइकर्स की जिंदगी पर बनी फिल्म 'चल जिंदगी' के जरिये अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। अब बेटी के डेब्यू को लेकर कुमार सानू से हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन

बेटी के डेब्यू पर क्या बोले कुमार सानू
कुमार सानू ने खुलासा किया है कि उन्हें अपनी बेटी के अभिनय में डेब्यू करने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह इस बात से अनजान थे कि उनकी बेटी अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस बात की जानकर उन्हें तब हुई, जब उनकी बेटी ने 'चल जिंदगी' फिल्म साइन कर ली थी और इसकी शूटिंग शुरू कर दी थी।

Adipurush Tralier: 'आदिपुरुष' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास का राम अवतार छाया, जानकी बनी कृति का दिखा सौम्य रूप

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के फैसले से खुश हैं गायक
कुमार सानू ने कहा कि भले ही उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी, लेकिन वह अब बेटी के इस फैसले से खुश हैं। गायक ने कहा कि शैनन मुंबई आई और मुझे बाद में यह खबर बताई, जब शैनन ने कुछ दिनों के लिए शूटिंग शुरू की। वह वास्तव में मुझे बताने से पहले सब कुछ सुनिश्चित करना चाहती थी, क्योंकि वह इस बात को लेकर थोड़ी घबराई हुई थी कि मैं कैसी प्रतिक्रिया दूंगा।

Ponniyin Selvan 2: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार पोन्नियिन सेल्वन 2, इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म

विज्ञापन

मां के ज्यादा करीब हैं शैनन
बेटी के बारे में बात करते हुए गायक ने कहा कि वह अपनी मां के साथ सब कुछ साझा करती है। मैं थोड़ा सख्त हूं, इसलिए वह कभी-कभी घबरा जाती है। उसने जो फैसला लिया है, उस पर मुझे गर्व है।

Jogira Sara Ra Ra: द केरल स्टोरी के बॉक्स ऑफिस धमाल का असर, नवाजुद्दीन की फिल्म की रिलीज आगे खिसकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed